खड्डा/कुशीनगर। खड्डा नगर पंचायत के सरस्वती देवी पीजी कालेज में शासन के निर्देश पर मंगलवार को महाराजा सुहेलदेव की जन्म जयंती के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ का वर्चुअल संबोधन भी हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद विजय दूबे, जिलाधिकारी एस. राजलिंगम व एसपी विनोद कुमार सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर महाराजा सुहेलदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम मन की बात को वर्चुअल तरीके से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव की एक हजार वर्ष बाद प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में इस तरह से स्मारक का निर्माण व जयंती समारोह मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि महापुरुषों का सम्मान सर्वोपरि है। सुहेलदेव के योगदान और उनके पराक्रम को भुलाया नहीं जा सकता। यूपी में पर्यटन के बहुत केन्द्र है। यहां अपार संभावनाएं भी है। बहराईच में स्मारक भव्य बनेगा। कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट प्रदेश के विकास में अहम भूमिका का निर्वहन करेगा। सांसद विजय दूबे ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव के आदर्शो पर चलकर ही समाज का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि हमें शिक्षित एवं एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है। कार्यक्रम में सांसद श्री दूबे ने कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली बच्चियों को मेडल देकर सम्मानित किया। विद्यालय की ओर से सांसद श्री दूबे, जिलाधिकारी, डीआईजी, एसडीएम अरविंद कुमार, पूर्व चेयरमैन डा.निलेश मिश्र, पूर्व विधायक दीपलाल भारती, संतोष त्रिपाठी, सीओ शिवस्वरूप, इंस्पेक्टर आरके यादव को अंगवस्त्र, स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्राचार्य श्यामबिहारी अग्रवाल, गोपाल ओझा, डा.सुनील पांडेय, अमित कुमार मिश्र, उपप्राचार्य विभा सिंह, हियुवा के पूर्व प्रभारी अजय गोविंद राव, कुणाल राव, संतोष दूबे, आनंद सिंह, निखिल उपाध्याय समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…