News Addaa WhatsApp Group

गोरखपुर जोन के 196 थाने में से खोराबार थाना पर तैनात सिपाही नंदन कुमार शर्मा को मिली कामयाबी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 19, 2021  |  5:36 PM

1,320 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर जोन के 196 थाने में से खोराबार थाना पर तैनात सिपाही नंदन कुमार शर्मा को मिली कामयाबी
  • खोराबार के बीट सिपाही ने व्हाट्सएप ग्रुप पर 200 से अधिक व्यक्तियों को जोड़ कर आईजी रेंज के साथ कार्यालय में बैठकर पी चाय
  • एडीजी जोन अखिल कुमार ने बीट सिपाहियों को अपने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों का ग्रुप बनाकर जोड़ने का दिया था निर्देश
  • गोरखपुर जोन के 196 थाने में से खोराबार थाना पर तैनात सिपाही नंदन कुमार शर्मा को मिली कामयाबी

गोरखपुर। किसी ने सही कहा है कि अगर दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं होता।ऐसा ही कुछ कर दिखाया है खोराबार थाने पर तैनात कांस्टेबल नंदन कुमार शर्मा ने अपने उच्च अधिकारियों के आदेश को सर आंखों पर रखते हुए उसका अनुपालन करते हुए अपने बीट के संभ्रांत नागरिकों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जिसमें 200 से अधिक लोगों को जोड़ा जिस पर खुश होकर आईजी रेंज राजेश डी राव मोडक ने कांस्टेबल को अपने कार्यालय बुलाकर उसके साथ बैठकर चाय पी गई और ऐसे जवान का उत्सवर्धन किया।
आपको बता दें कि एडीजी जोन अखिल कुमार प्रतिदिन नए-नए प्रयोग करते रहते हैं ऐसी में उन्होंने बीट सिपाहियों को मजबूत रखने के लिए उन्हें निर्देश जारी किया था कि जो सिपाही अपने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाएगा उसके साथ बैठकर चाय पीने का मौका उसे दिया जाएगा।
आईजी रेंज राजेश जी राव मोदक ने कहा कि बीट सिपाही की महत्वपूर्ण भूमिका होती है ऐसे में पुलिस दी जाती है कि ज्यादा से ज्यादा आम जनता से संवाद स्थापित हो जिससे उनकी छोटी बड़ी समस्याओं की जानकारी पुलिस को मिलती रहे आम जनमानस के बीच संवाद स्थापित होने से बड़ी घटनाओं को भी रोका जा सकता है क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है अपराध पर नियंत्रण रखने के लिए आम जनमानस और पुलिस के बीच संवाद होना जरूरी है एडीजी अखिल कुमार के निर्देश का आज पालन करने वाले खोराबार पर तैनात सिपाही के उत्साहवर्धन के लिए उसे आज कार्यालय पर बुलाकर उसके साथ चाय नाश्ता किया गया और ऐसे होनहार सिपाही को यह सम्मान दिया गया जो अपने जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ पालन कर रहा है।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

संबंधित खबरें
गोरखपुर की सुप्रिया चौबे बनीं फॉरएवर मिस टीम इंडिया 2025 सिटी फिनाले (सीज़न 5) की विजेता
गोरखपुर की सुप्रिया चौबे बनीं फॉरएवर मिस टीम इंडिया 2025 सिटी फिनाले (सीज़न 5) की विजेता

गोरखपुर । 15 वर्षीय सुप्रिया चौबे ने फॉरएवर मिस टीन इंडिया 2025 सिटी फिनाले…

एसपी जीआरपी ने पनियहवा में चौकी का किया लोकार्पण
एसपी जीआरपी ने पनियहवा में चौकी का किया लोकार्पण

बिहार प्रांत से सटे पनियहवा चौकी के स्थापना से होगी रेलयात्रियों को सहूलियत तो…

गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी का बड़ा एक्शन शातिर चोर-लुटेरा गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल व नकदी बरामद
गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी का बड़ा एक्शन शातिर चोर-लुटेरा गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल व नकदी बरामद

गोरखपुर। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर चोरी व लूट की घटनाओं पर सख्ती से…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking