News Addaa WhatsApp Group

गोरखपुर: तिहरे हत्याकांड से बरी होने के लिए 3 और हत्या करने वाले कुख्यात इनामी बदमाश गिरफ्तार!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 8, 2021  |  11:55 AM

818 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: तिहरे हत्याकांड से बरी होने के लिए 3 और हत्या करने वाले कुख्यात इनामी बदमाश गिरफ्तार!

गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र में 10 मार्च को रितेश मौर्य और 31 मार्च को शम्भू मौर्य और संजय पाण्डेय की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए गोरखपुर पुलिस और एसटीएफ ने एक-एक लाख दो इनामी सन्नी सिंह और युवराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त असलहों को भी बरामद कर लिया गया है. एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि इनकी गिरफ्तारी गगहा थाना क्षेत्र में ओपी मेमोरियल स्कूल के पास बंद पड़े कृष्णानंद पाण्डेय के ट्यूबेल के पास बगीचे से हुई है.

आज की हॉट खबर- यक्ष एप से खुला राज: ट्रेनों पर पत्थरबाजी कर लूट...

एसएसपी ने बताया कि सन्नी व राज ने पूछताछ में बताया कि 2013 में उसने तिहरा हत्याकांड को अंजाम दिया था. जिसमें उसे 2020 में जमानत मिली थी. उसी मामले में वह लोग वादी बांके लाल गुप्ता से सुलह कराने के लिए दवाब बना रहे थे. जिसमें गगहा के ही रितेश मौर्या व शम्भू मौर्या द्वारा विरोध किया जा रहा था. साथ ही उस हत्या की पैरवी भी इनके द्वारा की जा रही थी. जिसके बाद रितेश और शम्भू के सह अभियुक्त सिंहासन यादव ने इन दोनों की हत्या का प्लान बनाया. पुलिस की पूछताछ में अपराधी सन्नी ने बताया कि सिंहासन यादव ने उसे एक 32 बोर की पिस्टल और कारतूस उपलब्ध कराई थी. साथ ही सिंहासन यादव ने बताया था कि उसकी अच्छी जान पहचान पूर्व ब्लाक प्रमुख बडहलगंज विजय यादव व गोरखपुर ग्रामीण के पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव से है.

सिंहासन यादव ने यह भी बताया था कि ये दोनों लोग पैरवी करेंगे और हर जगह साथ खड़े रहेंगे. कई दिन रितेश मौर्या की रेकी करने के बाद उसकी हत्या 10 मार्च को कर दी. उसके बाद गोरखपुर लखनऊ और मेरठ में छिपा रहा. फिर 31 मार्च को गोरखपुर आकर शम्भू मौर्या की गोली मारकर हत्या कर दी. इसी बीच उनके दुकान पर काम करने वाला संजय भी सामने आ गया, उसकी भी हत्या कर दी. जिसके बाद फिर गोरखपुर लखनऊ होते हुए मेरठ भाग गये.

संबंधित खबरें
यक्ष एप से खुला राज: ट्रेनों पर पत्थरबाजी कर लूट करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला राज: ट्रेनों पर पत्थरबाजी कर लूट करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गोरखपुर। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में बढ़ रही लूट और चोरी की घटनाओं पर…

ट्रेनों पर पत्थरबाजी और मोबाइल छीनने की घटनाओं पर सख्त जीआरपी गोरखपुर में विशेष जागरूकता अभियान
ट्रेनों पर पत्थरबाजी और मोबाइल छीनने की घटनाओं पर सख्त जीआरपी गोरखपुर में विशेष जागरूकता अभियान

गोरखपुर । जीआरपी गोरखपुर द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक विशेष अभियान चलाया…

जीआरपी गोरखपुर की सख्ती: दो शातिर चोर गिरफ्तार, प्लेटफॉर्म पर चला दो दिवसीय विशेष अभियान
जीआरपी गोरखपुर की सख्ती: दो शातिर चोर गिरफ्तार, प्लेटफॉर्म पर चला दो दिवसीय विशेष अभियान

गोरखपुर। रेलवे प्लेटफार्म पर बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी…

ट्रेनों में लूट मचाने वाला शातिर लुटेरा गिरफ्तार, अवैध तमंचा व 5 मोबाइल बरामद
ट्रेनों में लूट मचाने वाला शातिर लुटेरा गिरफ्तार, अवैध तमंचा व 5 मोबाइल बरामद

गोरखपुर, 27 मार्च 2026। रेलवे क्षेत्र में लगातार बढ़ रही लूट और चोरी की…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking