गोरखपुर | जिले के गीडा थाना क्षेत्र के गहासाड़ में बारात में नाचने को लेकर दो पक्षों के बीच बवाल हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। इस दौरान दोनों गुटों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर घायलों को भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक गहासाड़ के निवासी राजेंद्र के पुत्र प्रभाकर की शादी थी। बुधवार की शाम को बारात बलिया के लिए निकल रही थी कि परछावन के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर दो गुटों के युवकों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों गुटों के युवकों ने जमकर ईंट-पत्थर चलाए। पथराव में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
मौजूद लोगों ने मामले को शांत कराते हुए घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां घायलों का इलाज किया गया।
गोरखपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन का यात्री हाल उस समय…
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्री बनकर घूमना, भोले-भाले यात्रियों से दोस्ती गांठना, बातचीत में…
कुशीनगर/गोरखपुर। करीब 15 लाख रुपये के भुगतान की फाइल आगे बढ़ाने के बदले 10…
गोरखपुर । रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर चलती ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चोरी व…