News Addaa WhatsApp Group

तरयासुजान: गैस एजेंसी पर लूट के मामले में प्रभारी निरीक्षक ‌ने पीड़ित को ही भेजा जेल!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 29, 2020  |  7:58 AM

1,276 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: गैस एजेंसी पर लूट के मामले में प्रभारी निरीक्षक ‌ने पीड़ित को ही भेजा जेल!
  • गैस एजेंसी पर लूट के मामले में प्रभारी निरीक्षक ‌ने पीड़ित को ही भेजा जेल
  • तरयासुजान प्रभारी निरीक्षक और भाजपा पदाधिकारियों से नोक झोंक का मामला

तरयासुजान !! तरयासुजान बजार में स्थित गैस एजेंसी के कैश की लूट की सूचना पर थाने पहुँचे पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करने के वजाय उसे पहले ही झूठ बताते हुए पैरवी में पहुँचे भाजपा के लगभग दर्जन भर कार्यकर्ताओं को खरी खोटी सुनाई वहीं पीड़ित को उल्टे ही 151 में जेल भेजने का मामला सामने आया है।
उल्लेखनीय हो कि रविवार को प्रातः साढ़े नौ बजे तरयासुजान गैस एजेंसी के मालिक विजय पांडेय ने गैस एजेंसी पर लूट की सूचना डायल 112 पर दिया। मौके पर पहुँचे डायल 112 के पुलिस कर्मियों ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के उपरांत उन्हें थाने पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की बात कह चले गये। उधर भाजपा के सक्रिय सदस्य गैस एजेंसी के मालिक विजय पांडेय ने इसकी जानकारी क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों को दिया। सूचना पर गैस एजेंसी पर पहुँचे दर्जन भर भाजपा के पदाधिकारियों के साथ पीड़ित विजय पांडेय तरयासुजान थाने पर पहुँचे और एसएचओ को तहरीर देकर अपनी पीड़ा सुनाई। पीड़ित विजय पांडेय के अनुसार एसएचओ तरयासुजान ने पहले सिरे से लूट की घटना को खारिज कर दिया। जिसपर पीड़ित अभी कुछ कहना चाहा तो एसएचओ ने उन्हें गालियां दी और थाने से भगा दिया। और उनके भतीजे रितेश को 151 में चलान कर जेल भेज दिया। और जब इस की जानकारी भाजपा कार्यकर्ताओं को हुई तो इसका विरोध किया तो उन्हें भी खरी खोटी सुनाने से पीछे नहीं रहें। मालूम हो कि घटना सोशल मीडिया पर सोमवार को साम जब विडियो सहीत सर्बजनीक हुई तो आम लोगों में चर्चा का विषय बना गया।जब इस संबंध में तरयासुजान के प्रभारी निरीक्षक से उनका पक्ष जानने के लिए उनके सरकारी मोबाइल पर काल किया गया तो उनका नंबर नॉट रिचेबल बता रहा था। जिससे कोई जानकारी नहीं मिली।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking