बीती रात्रि भोर में तरयासुजान पुलिस ने एक माल वाहक पिकप से सात राशि प्रतिबन्धित पशु उस समय बरामद करने में कामयाब हुई है, जब तस्कर उसे लेकर बिहार के तरफ जा रहे थे।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र के निर्देशन में अबैध कारोबार पर अंकुश कायम करने हेतु चलाये जा रहे अभियान प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान हरेन्द्र कुमार मिश्र, चौकी प्रभारी बहादुरपुर प्रेम नारायण सिंह, हेड कांस्टेबल सचिंद्र राय, आरक्षी दीनदयाल, अवधेश यादव, उधम सिंह, पंकज चौधरी पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के कोटवा गुलाब राय नहर पुल के पास से एक अदद माल वाहक पिकप संख्या यूपी 55 टी 8711 में सातअदद गाय जिसमे छः जिन्दा व एक अदद गाय मरी हुई की बरामदगी मे सफालता प्राप्त की गयी है। यह सफलता पुलिस टीम को उस समय हाथ आयी जब तस्कर यह खेप लेकर बिहार सीमा में प्रवेश करने वाले ही थे की टीम ने गडाबन्दी कर पकड़ लिया वही, तस्कर अंधेरे के लाभ लेकर भागने में सफल रहे। मुकामी पुलिस बरामदगी के बाद कार्यवाही
मु0अ0स0 309/2020 धारा 3/5ए/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 में करते हुये विधिक कार्यवाही में जुटी है।
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…
शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…
कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…