News Addaa WhatsApp Group

देवरिया: शादी में नकली जेवर लाने पर लड़की पक्ष हुआ नाराज, दूल्हे उसके पिता सहित पूरे बरातियों को बनाया बंधक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 15, 2021  |  10:01 PM

717 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देवरिया: शादी में नकली जेवर लाने पर लड़की पक्ष हुआ नाराज, दूल्हे उसके पिता सहित पूरे बरातियों को बनाया बंधक

देवरिया | जनपद के लार क्षेत्र के खरवनिया पिंडी में शुक्रवार की रात बिहार से आई बरात में जयमाल के बाद गुरहथन कार्यक्रम में दुल्हे पक्ष द्वारा नकली जेवर चढ़ाने को लेकर विवाद हो गया। कन्या पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया तो दुल्हे पक्ष के कुछ लोग मारपीट पर आमादा हो गए। इसी बीच ग्रामीणों को पता चला तो ग्रामीण मौके पर पहुंच कर दुल्हे सहित उसके पिता व कुछ बरातियों को बन्धक बना लिया। मौके पर पहुंची पुलिस दुल्हे के पिता को हिरासत में लेकर थाना चली गई। उसके बाद शादी कार्यक्रम को रोक दिया गया। अन्य बराती किसी तरह अपनी जान बचाकर वापस लौट गए।
लार थाना क्षेत्र के खरवनिया गांव निवासी तेजबहादुर राजभर ने अपनी बेटी मीनू की शादी बिहार प्रांत के सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव के रामनक्षत्र राजभर के बेटे धर्मेन्द्र राजभर से तय किया था। शुक्रवार को बारात आई थी। द्वारपूजा की रश्म के बाद जयमाल कार्यक्रम होने के कुछ देर बाद गुरहथन कार्यक्रम आंगन में चल रहा था। गुरहथन कार्यक्रम के दौरान नकली जेवर देख लड़की के परिजनों ने शादी से किया इंकार करते हुए दुल्हा व उसके पिता समेत कुछ बारातियों को बंधक बना लिया। सुबह तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत होती रही, लेकिन बात नहीं बन सकी।
किसी ने घटना की सूचना लार पुलिस को दे दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस लड़के के पिता व भाई को हिरासत में लेकर थाने चली गई जबकि दूल्हे को ग़ांव वालों ने अपने कब्जे में ले लिया था। पुलिस दूल्हे को अपने कब्जे में लेना चाहती थी लेकिन ग़ांव वाले दहेज की रकम वापस करने की जिद्द पर अड़े रहे। शनिवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक टीजे सिंह के अथक प्रयास के बाद कन्या पक्ष व ग्रामीणों ने बात मानी व दुल्हे को पुलिस के हवाले कर दिया।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष,...

लड़की के पिता तेजबहादुर का कहना है कि दहेज में एक लाख 80 हजार रूपया नगदी सहित अन्य सामान देने के बावजूद भी नकली जेवर गुरहथन के दौरान आंगन में चढ़ाया गया जो गलत है। ऐसे परिवार में अब अपनी बेटी की शादी नहीं करूंगा। उक्त समबन्ध में प्रभारी निरीक्षक टीजे सिंह ने बताया कि शादी के लिए दिए गए नगद राशि देने के बावजूद भी नकली जेवर चढाने को लेकर विवाद हुआ था। दुल्हे सहित उसके पिता रामनक्षत्र राजभर, भाई व बाबा को थाना लाया गया है। कन्या पक्ष के द्वारा लगाए गए आरोप के अधार पर दुल्हे पक्ष को बिठाया गया है। शादी के लिए दिए गए दहेज की नगद राशि व दहेज में दिया गया सारा सामान वापस कराया जायेगा नहीं देने पर उचित कार्रवाई किया जायेगा।

संबंधित खबरें
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में

देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…

हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन
हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन

ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर  । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर…

रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता
रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहुपुर में स्वo सुरेश दास स्मारक दो…

सोनबरसा में नीरज वर्मा ने किया कंबल वितरण, सैकड़ों से अधिक लोग हुए लाभान्वित
सोनबरसा में नीरज वर्मा ने किया कंबल वितरण, सैकड़ों से अधिक लोग हुए लाभान्वित

ज्ञानेश्वर बरनवाल न्यूज अड्डा आज की हॉट खबर- कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking