News Addaa WhatsApp Group

नही रहे पालघर रामलीला मंडल के संस्थापक सदस्य ओमजी पाण्डेय.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Aug 19, 2020  |  4:48 PM

1,840 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नही रहे पालघर रामलीला मंडल के संस्थापक सदस्य ओमजी पाण्डेय.।

समूचा पालघर हुआ गमगीन।
लोगोंं ने दी भावभीनी श्रद्धाँजली.।
पालघर। जाने माने समाजसेवी व मृदुल,मिलनसार,हँसमुख श्री सार्वजनिक रामलीला मंडल पालघर के संस्थापक सदस्य होशिला प्रसाद लालचंद पाण्डेय (ओमजी पाण्डेय) का बुधवार सुबह उनके निवास स्थान पर अक्समात स्वर्ग वाश हो गया। वे 58 वर्ष के हृष्ट पुष्ठ मँझे हुए इंसान थे।परिवार में धर्मभार्या के अलावा एक पुत्र व एक पुत्री है। देरशाम पालघर स्मशान भूमि पर पारंपरिक रितिरिवाजों से अंतिम संस्कार के दौरान बेटे ने गमगीन आँखों से पिताजी को अंतिम विदाई दी।
समाजसेवी ओमजी पाण्डेय के पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए लोग शासन के नियमानुसार सामाजिक दुरी बना कर दर्शन व पुष्पांजलि भेंटदेकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते दिखे। ओमजी पाण्डेय के निधन की खबर से पालघर के उनके प्रेमी लोगों को काफी सदमा पहुंचा है।
जानकारी के मुताबिक युवा सहयोगी चैरिटेबल ट्रस्ट पालघर के प्रमुख पं.राजू शर्मा दूरभाष पर स्व. पाण्डेय की स्वर्ग वाश की खबर मीडियाकर्मियों से बताते कहा कि उनके जाने से अपूरणीय क्षति हुई है। उनके जैसा धीर गंभीर,अग्रज व मार्गदर्शक शायद ही पुनः इस काल में मिलेगा। उनका परिचय देते हुए बताया कि ओमजी पाण्डेय पालघर के तमाम प्रमुख संस्थाओं से जुड़े हुए थे।श्री सार्वजनिक रामलीला मंडल,युवा सहयोगी चैरिटेबल ट्रस्ट, श्रीराम सेवा सत्संग रामायण प्रचार समिति, प्रवाशी जन फाऊंडेशन और भूख बैंक के प्रमुख सदस्यों में उनकी गिनती रही है।
स्व.ओमजी पाण्डेय मुलतः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज हंडिया के मुल निवासी थें।काफी अर्से से मेहनत के बल पर पालघर में एक अलग पहचान बनाया हुआ है।
पालघर जिले के वरिष्ठ क्रिमिनल्स अधिवक्ता झारपकर कहते है फिलहाल कुछ दिन पहले ही खुब जिंदादिली बातचीत हुई थीं।उनके अचानक चले जाने से मन अशांत है। इस दुःखद घड़ी में ईश्वर उनके परिवार को आत्मबल प्रदान करे व उनके आत्मा को शांति यही अंतिम विदाई होगी।

आज की हॉट खबर- कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़...

संबंधित खबरें
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…

बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन
बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…

विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking