News Addaa WhatsApp Group Join करें

नेबुआ नौरंगिया: सड़क हादसे में हुई मौत!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 10, 2020  |  2:50 PM

1,282 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया: सड़क हादसे में हुई मौत!

पिपरा बाजार/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग एन एच 28बी पर लक्ष्मीपुर और नौरंगिया के बीच सिधारिया ड्रेन के समीप मार्ग दुर्घटना में कुबेर नाथ थाना क्षेत्र के धरनी छापर निवासी एक युवक की मौत हो गई।बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
धरनी छापर निवासी हृदया चौहान पुत्र मुंद्रिका चौहान का ससुराल हनुमान गंज थानाक्षेत्र के धरनीपट्टी निवासी भोला चौहान के घर है।8 दिसम्बर को हृदया के ससुराल से महराजगंज बारात गई थी।दूसरे दिन बुद्धवार को बारात वापसी के बाद रात लगभग 8बजे हृदया ससुराल से खाना खाकर मोटरसाइकिल से अपने घर के लिए निकला था लेकिन रात में ही उक्त स्थल के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई।सुबह लगभग सात बजे किसी राहगीर ने सड़क किनारे गिरे युवक को देख पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के पास से मिले मोबाइल से परिजनों और ससुराल वालों से सम्पर्क किया।ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंच शव का शिनाख्त किये।शिनाख्त होने के पश्चात पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज मोटरसाइकिल को थाने लाकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking