News Addaa WhatsApp Group

नेबुआ नौरंगिया: सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म,पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज,आवश्यक कार्यवाही में जुटी पुलिस

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 30, 2021  |  3:38 PM

2,406 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया: सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म,पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज,आवश्यक कार्यवाही में जुटी पुलिस

पिपरा बाजार/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बच्ची के साथ खेत मे सामुहिक दूष्कर्म किये जाने की घटना प्रकाश में आया है।पिड़ित बच्ची का इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है।पुलिस ने पिता के तहरीर पर पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शुक्रवार की रात को एक गांव की सात वर्षीय बच्ची घर से गायब हो गई।परिवार के लोग गांव में बच्ची का तलाश किये लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया।गांव व परिवार के लोग गांव के बाहर पहुंचे तो एक सरसों के खेत से कराहने की आवाज सुन मौके पर पहुंचे तो घर से गायब बच्ची खुन से लथपथ हालत मे खेत में पड़ी हुई थी।परिजन रात को ही मामले की सूचना पुलिस को देने के बाद बच्ची को इलाज के लिए कोटवा ले गये जहाँ से पडरौना भेज दिया गया।जिलाचिकित्सालय से उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।रात मे ही पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी उच्चधिकारियों को दिया गया। जानकारी पर मेडिकल कालेज पहुंचे विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने पिड़िता का समुचित इलाज की व्यवस्था कराया।सुबह गांव पहुंचे एसओ पवन सिंह ने फोर्स के साथ पहुंच परिजनों से घटना की जानकारी लिया।घटना की जानकारी पर पहुंचे सीओ शिवस्वरूप ने वारदात स्थल का निरिक्षण कर मातहतों को दोषियों पर आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया।डाग स्कवॉड टीम ने खोजी कुत्ते की मदद से अपराधियों तक पहुचने का प्रयास किया गया,जिसमें मौके पर ही भिड़ मे खड़े एक व्यक्ति के पास कुत्ते के पहुंचे पर पुलिस ने उसे अपने साथ उठा ले गई।सीओ ने बताया की पिता के तहरीर पर पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है कुछ लोगों को उठाया गया है जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जायेगा।मौके पर एडीशनल एसपी अयोध्या प्रसाद भी पहुंचे थे।
सांसद विजय कुमार दूबे व हियुवा नेता शिशु बाबू ने घटना स्थल पर पहुंच परिजनों से घटना की जानकारी लिया।मौके पर मौजूद अधिकारियों को सांसद ने दोषियों पर शख्स कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी...

संबंधित खबरें
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…

कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…

तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत
तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत

तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking