News Addaa WhatsApp Group

नेबुआ: सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य में विवाद की स्थिति देख मौके पे पहुंची पुलिस!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 26, 2020  |  5:45 PM

1,154 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ: सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य में विवाद की स्थिति देख मौके पे पहुंची पुलिस!

पिपरा बाजार/कुशीनगर। विशुनपुरा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बहोरा रामनगर के टोला खपरधिक्का में बन रहे सार्वजनिक शौचालय में विवाद की स्थिति को लेकर शांति ब्यवस्था बनाये रखने के लिए मौके पर पहुची नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने राजस्व टीम आने तक निर्माण कार्य रुकवा दिया।पुनः हल्का लेखपाल के आने व सभ्रांत लोगो के हस्तक्षेप के उपरांत निर्माण कार्य शूरु हुआ।
उक्त गांव में ग्राम पंचायत द्वारा सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें एक पक्ष उक्त शौचालय निर्माण कराए जाने से अपने खेत का मार्ग अवरुद्ध होने का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य को रोकवा रहा है जबकि ग्राम प्रधान उसे ग्राम सभा के बंजर की जमीन बताते हुए उसी जगह सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करवा रहे है ऐसे में बृहस्पतिवार सुबह दोनों पक्षो के बीच विवाद की स्थिति उतपन्न हो गई जिसमें सूचना के उपरांत डायल 112 की पुलिस मौके की स्थिति का जायज ले कर नेबुआ नौरंगिया पुलिस को मामले से अवगत कराई। ततपश्चात हमराहियों के साथ मौके पर पहुचे एस आई सभाजीत सिंह ने स्थिति को भांपते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु राजस्व टीम आने तक उक्त शौचालय निर्माण कार्य को रोकवा दिया।जिसे मौके पर पहुचे हल्का लेखपाल व सभ्रांत लोगो के हस्तक्षेप के उपरांत सुलह समझौता करा खेत के रास्ते की भूमि दिलाने के साथ रुका हुआ कार्य को शूरु कराया गया।इस बाबत ग्राम प्रधान चौथी प्रसाद सैनी का कहना है कि सुलह समझौता होने के बाद निर्माण कार्य शूरु करा दिया गया है तथा रास्ते के समस्या का समाधान हो गया है।

आज की हॉट खबर- खड्डा: नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में मुकदमा दर्ज

fb

संबंधित खबरें
खड्डा: नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में मुकदमा दर्ज
खड्डा: नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में मुकदमा दर्ज

खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

विधायक पी.एन. पाठक के पूज्य पिता लाल बाबू पाठक का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
विधायक पी.एन. पाठक के पूज्य पिता लाल बाबू पाठक का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के कुशीनगर विधान सभा से लोकप्रिय विधायक पी.एन. पाठक के…

कसया से चोरी हुआ टेम्पो तमकुहीराज पुलिस ने किया बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार
कसया से चोरी हुआ टेम्पो तमकुहीराज पुलिस ने किया बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के थाना तमकुहीराज पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

मिशन शक्ति 5.2 के तहत तरयासुजान पुलिस का जागरूकता अभियान घघवा जगदीश गांव में महिलाओं व ग्रामीणों को किया गया जागरूक
मिशन शक्ति 5.2 के तहत तरयासुजान पुलिस का जागरूकता अभियान घघवा जगदीश गांव में महिलाओं व ग्रामीणों को किया गया जागरूक

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान क्षेत्र के ग्राम घघवा जगदीश में बुधवार को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking