News Addaa WhatsApp Group

नौशेरा सेक्टर में सीमा पार से हुई फायरिंग में एक जवान शहीद

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 10, 2020  |  11:53 AM

1,065 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नौशेरा सेक्टर में सीमा पार से हुई फायरिंग में एक जवान शहीद

पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर अशांति फैलाने से बाज नहीं आ रहा। पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार देर रात एक बार फिर से सीजफायर तोड़ा। सीमापार से जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास फायरिंग की। इसमें एक जवान शहीद हो गया। सेना के पीआरओ लेफ्टिनेंट देवेंद्र आनंद के मुताबिक, गोलीबारी में हवलदार संबुर गुरुंग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

आज की हॉट खबर- तेज ठोकर से बाइक सवार घायल, एक युवक की मौत

यह बीते दो दिन में दूसरी ऐसी घटना है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को भी एलओसी के पास पुंछ जिले में बालाकोट सेक्टर में सीजफायर तोड़ा था। सीमापार से रात दो बजे से पौने तीन बजे तक फायरिंग हुई थी। इसमें 65 साल की महिला की मौत हो गई थी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया था।

6 महीने में 2 हजार से ज्यादा बार संघर्ष विराम का उल्लंघन
पाकिस्तानी सेना एलओसी के उस पार से भारत के गांवों को निशाना बनाकर गोले दाग रही है। इस साल जनवरी से जून तक 6 महीने में पाकिस्तान ने 2027 बार सीजफायर तोड़ा। हालांकि, हर बार भारतीय सेना ने भी इसका माकूल जवाब दिया। इस दौरान कश्मीर में 100 आतंकी मारे गए। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस साल केवल जून में ही पाकिस्तान ने 114 बार उल्लंघन किया है। पिछले साल 3168 और 2018 में 1629 बार युद्धविराम उल्लंघन किया गया।

संबंधित खबरें
तेज ठोकर से बाइक सवार घायल, एक युवक की मौत
तेज ठोकर से बाइक सवार घायल, एक युवक की मौत

खड्डा -मठियां मार्ग पर ई रिक्शा पलटी, सभी सवार हुए घायल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा…

लूट की घटना का पुलिस ने किया अनावरण, वांछित गिरफ्तार 
लूट की घटना का पुलिस ने किया अनावरण, वांछित गिरफ्तार 

हाटा कुशीनगर, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिध्दार्थ…

ओवरब्रिज से कुदी युवती,मौत 
ओवरब्रिज से कुदी युवती,मौत 

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के कप्तानगंज चौराहे पर ओभरब्रिज पर से एक युवती कूद…

मातृ दिवस पर भव्य जिला स्तरीय मासिक महाआरती संपन्न, सैकड़ों भक्तों ने लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प
मातृ दिवस पर भव्य जिला स्तरीय मासिक महाआरती संपन्न, सैकड़ों भक्तों ने लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प

हाटा कुशीनगर। मातृ दिवस के अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर द्वारा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking