●पुलिस अधिक्षक समेत 39 पुलिस अधिकारी और 290पुलिस कर्मचारी शामिल।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पालघर। जिला पुलिस महकमे द्वारा कल मंगलवार पुरी रात चली “आपरेशन आँल आऊट” के दौरान पुलिस द्वारा अपराधियों के उपर सख्ती से कारवाई की गयी है वही गैरकानूनी तरिके से वाहन चला रहे चालकों समेत वांछित अपराधियों और अवैध शराब कारोबारियों के साथ निगरानी वाले बदमाशों की जानकारी इकट्ठा की गयी है।

पुलिस अधिक्षक पालघर दत्तात्रेय शिंदे के नेत्रृत्व में अपर पुलिस अधिक्षक प्रकाश गायकवाड़, जिले के सभी पुलिस उपाधिक्षक,सभी थानों के प्रभारी समेत 290 पुलिस कर्मचारी की टीम ने मंगलवार देर रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक विभिन्न जगहों पर नाकाबंदी,ऐक्शन टीम व हंटर टीम कारवाई दस्ता और कांबिंग आपरेशन के जरिये अपराधियों की पुरी तलाशी चलाई गयी।
आम लोगों में सुरक्षा की भावनाओं को मजबूती प्रदान करने की मकसद से जिले के 16 पुलिस थानों के 26 महत्वपूर्ण स्थानों पर एकसाथ नाकाबंदी करते हुए “आपरेशन आँल आऊट” को अंजाम दिया गया।
आपरेशन आँल आऊट के दौरान सभी अपराधियों पर नकेल कसने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने केउद्देश्य से स्वयं पुलिस अधिक्षक दत्तात्रेय शिंदे, अपर पुलिस अधिक्षक प्रकाश गायकवाड़,4 पुलिस उपाधिक्षक के साथ 8 पुलिस निरीक्षक,12 सहायक पुलिस निरीक्षक,14 सब इंस्पेक्टर,290 पुलिस कर्मचारीयों ने मिलकर 98 हिस्ट्रीशीटरों की जानकारी,4 वांछित आरोपी,31मालमत्ता आरोपी,9 वारंटी व 27 सम्मन की जांच,5 अवैध शराब कारोबारियों पर कारवाई,148 वाहन चालकों पर कारवाई करते हुए आर्थिक दंड की वुसुली की गयी।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…