News Addaa WhatsApp Group link Banner

पालघर:- रिक्शा चालक की हत्या से शहर में हुई सनसनी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:
Published on: Feb 19, 2021 | 8:53 AM
1165 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.

पालघर:- रिक्शा चालक की हत्या से शहर में हुई सनसनी
News Addaa WhatsApp Group Link

न्यूज अड्डा/ एम. के. अंसारी
मुम्बई- अहमदाबाद राजमार्ग पर बृहस्पतिवार तड़के एक ऑटो-रिक्शा चालक का शव उसी के वाहन में बरामद हुआ है। मनोर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पालघर के मनोर स्थित वरई इलाके में तड़के करीब तीन बजे कुछ राहगीरों ने शव को देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। शव पर चोट के कई निशान हैं। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान जिले के वसई इलाके के पुंडालिक पाटिल के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर सीमावर्ती पुलिस अधिकारियों...

Topics: पालघर न्यूज़

आपका वोट

View Result

क्या आपके गाँव में सड़क की स्थिति संतोषजनक है?
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking