News Addaa WhatsApp Group

पालघर साधु हत्या मामले में सीबीआई जांच हेतु राष्ट्रीय विद्वत परिषद हाईकोर्ट में डालेगी पीआईएल.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Aug 27, 2020  |  4:39 PM

1,541 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर साधु हत्या मामले में सीबीआई जांच हेतु राष्ट्रीय विद्वत परिषद हाईकोर्ट में डालेगी पीआईएल.।
  • 100 दिन बाद भी लोगों को नही मिला इंसाफ.!●
  • 28 आरोपियों को सबुत के आभाव ने न्यायालय ने किया बरी।●

पालघर। जिले के कासा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में साधुओं की निर्मम हत्या के सौ दिन बाद भी इंसाफ नही मिलने से लोगों का भरोसा सीआईडी की जांच से उठने लगा है। क्योंकि हाल फिलहाल इस मामले में डहाणू कोर्ट में पुख्ता चार्जशीट पेश नही किये जाने के कारण अदालत ने घटना से जुड़े 28 आरोपियों को बरी कर दिया।
राष्ट्रीय विद्वत परिषद नई दिल्ली की ओर से मुंबई उच्च न्यायालय में साधुओं की निर्मम हत्या की पैरवी व इंसाफ की लड़ाई लड़ने के लिए नियुक्त किये गये पैरोकार मुंबई हाईकोर्ट के अधिवक्ता आशुतोष जे.दुबे कहते है कि धीमी गति से चल रही जांच और सीआईडी से इंसाफ का भरोसा नही रहा। अब जल्दी ही उनके द्वारा मुंबई उच्च न्यायालय में पीआईएल दाखिल करते हुए समुचित न्याय के लिए सीबीआई से जांच की मांग इंसाफ की लड़ाई के लिए करोड़ों लोगों की चाहत बन गयी है।
ज्ञात रहे कि 16 अप्रैल की रात कासा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के सामने सैकड़ों आतातायियों ने लाठी डंडों से पीट पीटकर दो साधुओं समेत उनके वाहन चालक की हत्या कर दी थीं। मामले की जा़ंच करती पालघर पुलिस ने कार्यवाही के दौरान लगभग डेढ़ सौ लोगों को हिरासत में लिया था।बाद में जांच की जिम्मा सीआईडी को महाराष्ट्र सरकार की ओर से सौप दी गयी थी। लेकिन 100 दिन बाद भी न्याय की आस में करोड़ों लोगों की टकटकी लगी हुई है।
राष्ट्रीय विद्वत परिषद नई दिल्ली की ओर से मुंबई उच्च न्यायालय में पैरवी की जिम्मेदारी संभाल रहे हाईकोर्ट के अधिवक्ता आशुतोष जे.दुबे ने मायानगरी मुंबई के उभरते सितारे सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की सीबीआई से जांच कराये जाने की केंद्र सरकार की मंशा को धन्यवाद देते पालघर साधुओं के निर्मम हत्या की जा़ंच भी सीबीआई को सौपने की देश की जनमानस की मंशा पर अवलोकन करते हुए कारवाई का आग्रह किया है।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking