News Addaa WhatsApp Group

पालघर●अल्पव्यस्क बच्ची से दुष्कर्म मामले में बोईसर पुलिस द्वारा गिरफ्त में आया सही गुनाहगार.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Oct 1, 2021  |  11:40 PM

928 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर●अल्पव्यस्क बच्ची से दुष्कर्म मामले में बोईसर पुलिस द्वारा गिरफ्त में आया सही गुनाहगार.।

पालघर.। जिले के बोईसर पुलिस ने क्षेत्र के 5 वर्षीय अल्पव्यस्क बच्ची के साथ जर्बदस्ती दुष्कर्म करने वाले आखिकार उस दुष्कर्मी को ढूंढ निकाला है जो बरदात को अंजाम देकर छुपा फिर रहा था और पिड़िता की माँ की ओर से दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर जुर्म में फंसा 11 वर्षीय नाबालिग को बोईसर पुलिस ने बाल सुधार गृह भिवंडी से हलफनामा देकर बाईज्जत बरी करा लिया है।

आज की हॉट खबर- शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली...


बतादें कि बोईसर पुलिस स्टेशन ईलाके में 13 सितंबर को एक अल्पव्यस्क बच्ची के साथ दुष्कर्म किये जाने को लेकर पीड़िता की माँ की ओर से दर्ज कराई गयी प्राथमिकी में उसी बिल्डिंग में रहने वाले एक नाबालिग को आरोपी के रुप म़ें चिन्हित किया गया था। मामले को संज्ञान में आते ही पुलिस ने विभिन्न धाराओं में फौरन मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को कब्जे में लेकर स्वास्थ्य संबंधी जांच के बाद बाल सुधार गृह भिवंडी न्यायालय के जरिए भेज दिया था।


पालघर पुलिस अधिक्षक दत्तात्रेय शिंदे को बोईसर पुलिस की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक उन्हें मामला अटपटा ही नही गले से नीचे नही उतर रहा था। उन्होंने अपर पुलिस अधिक्षक प्रकाश गायकवाड़,उप विभागीय पुलिस अधिकारी बोईसर नित्यानंद झा के साथ मौका -ए-बरदात का बारीकी से तहकीकात के बाद आपसी मंत्रणा के पश्चात बोईसर पुलिस से फिर से जांच को आगे बढाने को कहते हुए कारवाई करने को कहा। बोईसर पुलिस की ओर से बनाई गयी चार टीमों ने सही क्रम में जांच को आगे बढाते असली गुनाहगार 25 वर्षीय दुष्कर्मी को धर दबोचा है जिसने पुलिस के सामने दुष्कर्म की बात कबूल कर ली है। जो बोईसर पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।


उक्त कारवाई बोईसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुरेश कदम,सहा.पुलिस निरीक्षक योगेश जाधव,सहा.पुलिस निरीक्षक सुरेश सालुंखे,पु.उपनिरीक्षक शरद सुरलकर,योगेश खोंडे,पु.हवालदार सुरेश दुसाने,विनायक मर्दे,दयानंद पाटील,शरद सनप,पु.नाईक संदीप सोनवणे,राहुल पाटील, राजेंद्र अहिरे,डोंगरकर,महिला पु.नाईक धरती पागधरे,हर्षला रावते,प्रियंका पाटील,
पु.अंम.संतोष बाकचौरे,देवेंद्र पाटील,धीरज सालुंखे,मयुर पाटील,म.पु.अंम.पूजा सुतार,वनश्री अड़ांगले,मदिना सैय्यद,रुपाली महाजन की अथक प्रयास के फलस्वरूप सफल हुई है।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking