News Addaa WhatsApp Group

पालघर●जीआरपी ने महज 8 घंटे में अपहर्ता से दुधमुंही बच्ची को कराया मुक्त.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

May 7, 2022  |  10:19 PM

930 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर●जीआरपी ने महज 8 घंटे में अपहर्ता से दुधमुंही बच्ची को कराया मुक्त.।

●पालघर जीआरपी को अब मिल रही सर्वत्र शाबाशी.।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पालघर.। पश्चिम रेलवे की पालघर जीआरपी ने शुक्रवार को बोईसर रेलवे स्टेशन से 8 महिने की बच्चीं के अपहरण के दर्ज शिकायत के मात्र 8 घंटे में ही अपहर्ता के चंगुल से बच्चीं को छुड़ाने में कामयाबी हासिल कर ली है।


प्राप्त समाचार के अनुसार पश्चिम रेलवे के बोईसर स्टेशन से शुक्रवार 06.05.22 को सुबह 11.30 बजे के आसपास प्लेटफार्म संख्या 2/3 से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फरियादी वर्षा कन्हैया डामोर (24) मुल निवासी जामनीया राज्य मध्यप्रदेश द्वारा पालघर जीआरपी में अपराध संख्या 48/2022 भादवि की धारा 363 के तहद 8 माह की पुत्री महिमा कन्हैया डामोर की अपहृत किये जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गयी.।


बताया जाता है कि पालघर जीआरपी ने दर्ज अपहरण के प्राथमिकी के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश के अनुसार कारवाई तेज करते खुफिया सूत्रों के हवाले से टीमें बनाकर आसपास के सभी रेलवे स्टेशनों को अलर्ट करके आखिरकार अपहरणकर्ता के चंगुल से कुंभवली( पालघर) से बच्ची को मुक्त कराकर उसके परिजनों को सकुशल सौप दिया है।वहीं आरोपी को हवालात भेज दिया है।
उक्त कारवाई विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों जीआरपी मुंबई पुलिस आयुक्त कैसर खालिद,पुलिस उपायुक्त प.परिमंडल जीआरपी मुंबई संदीप भाजीभाकरे,सहा.पुलिस आयुक्त जीआरपी वसई विभाग बाजीराव महाजन के मिले दिशानिर्देश पर जीआरपी पालघर के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नरेश रणवीर के मार्गदर्शन में सहा.पुलिस निरीक्षक पांडुरंग देवकाते,पुलिस उप निरीक्षक मिलिंद तायड़े,पु.ना.मोर,गोले,पु.सि.दादे,अतुल कूटे,अंकुश धायगोडे,धनराज कोली होमगार्ड योगेश तरे,महेश चौधरी,कालीदास खटा की टीम ने बड़ी सुझबुझ का परिचय देते की है। अब पालघर जीआरपी की कारवाई का सर्वत्र सराहना हो रही है।

आज की हॉट खबर- कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़...

संबंधित खबरें
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…

बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन
बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…

विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking