News Addaa WhatsApp Group

पालघर●धर्म जागरण समन्वय समिति द्वारा बोईसर में दो दिवसीय संत पदयात्रा हुआ संपन्न.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Jan 18, 2022  |  10:49 AM

879 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर●धर्म जागरण समन्वय समिति द्वारा बोईसर में दो दिवसीय संत पदयात्रा हुआ संपन्न.।

पालघर.। हिंदू संस्कृति की विलुप्ति होती मान्यताओं,धार्मिक आचरणों, रहन सहन एवं पाश्चात्य सभ्यताओं की बढती होड़ तथा दुष्प्रचारकों के बहकावे में धर्मांतरण पर अंकुश के लिए धर्म जागरण समन्वय, बोईसर नगर की ओर से दो दिवसीय रविवार व सोमवार को समूचे नगर के आसपास में श्री श्री 1008 ब्रह्मलीन तपस्वी पुज्यपाद श्री सरखंडी जी महराज संजान मठ (गुजरात) के परम शिष्य श्री श्री 108 झारखंडी ऋषि जी महराज के सान्निध्य में संत पदयात्रा धार्मिक अनुराग,आर्शिवाद स्वागतम कार्यक्रम का आयोजन पुरे जल्ल़ोष के साथ संपन्न हुआ.

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...


धर्म जागरण संत पदयात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ औद्योगिक शहर बोईसर पूर्व धनानीनगर स्थित दुर्गा माता मंदिर में श्री श्री 108 श्री झारखंडी ऋषि जी महराज के शुभागमन के पश्चात स्वागतम पूजन, आरती तथा ज्योतिषाचार्य पंडित अरुण तिवारी (करिया बाबा) द्वारा स्वस्ति वाचन से किया गया।
धर्मजागरण कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्री कृष्णानगर स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में धार्मिक यात्रा में पहुंचे ऋषि जी महराज के साथ सभी अतिथियों का स्वागतम एवं सत्कार श्री राधाकृष्ण सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों कपिलदेव मिश्रा, शिवगोविंद शर्मा की ओर से की गयी।


पहले दिवस के कार्यक्रम में ड्रिमसीटी,यादवनगर,पुलिस कालोनी,लोखंडी पाडा,दांडीपाडा,ओस्तवाल केसर पार्क,महादेव नगर,खैरापाडा,कृष्णानगर,त्रिवेदी नगर,शिवनगर,साईधाम,सरावली में जगह जगह मंदिरों और आसपास ह़िंदू धर्मजागरण को लेकर जनजागृति की गयी।


दुसरे दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ ईच्छापूर्ति श्री राम मंदिर संजयनगर से आरंभ होकर धोडीपूजा, दुर्गा माता मंदिर अवधनगर के पश्चात आजाद नगर शिव मंदिर प्रांगण में शिवतेज मित्रमंडल के संस्थापक अध्यक्ष तुलसीराम केवट एवं सहयोगियों द्वारा ऋषि महराज एवं अतिथियों के स्वागतम आरती प्रसाद वितरण,श्री बड़ी दुर्गा महरानी जी मंदिर में श्री बड़ी दुर्गा महरानी जी चैरिटेबल ट्रस्ट प्रमुख जितेंद्र दुबे एवं पदाधिकारियों द्वारा ऋषि महराज का पदाचमन,आरती सत्कार,प्रसाद वितरण आशिष ग्रहण किया। इसके अलावे भैय्या पाडा,दुर्गानगर,गणेश नगर,भंडारवाडा,शिवकला अकार्डे,शिवाजी नगर में संत पदयात्रा में जल्ल़ोष एवं धर्म की जय हो कहते हुए ऋषि महराज के अमृतमयी वाणी में धर्म उपदेश संस्कृति की रक्षा का विधिवत पाठ किया गया।


कार्यक्रम का आयोजन धर्मजागरण समन्यव ,बोईसर नगर के भावेश मोरे,सुशील तिवारी,अयोध्या शर्मा,मनदेव दुबे,अखिलेश दुबे,शुभम तिवारी,जिलेदार वर्मा आदि लोगों की ओर से कोरोनाकाल प्रोटोकॉल के तहद संपन्न हुई.।
धर्म जागरण संत पदयात्रा कार्यक्रम में सनातन धर्म की जयघोष करते भाजपा बोईसर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र (पप्पू) संखे, प्रबुद्ध जनों में पं.शोभनाथ त्रिपाठी, पं.दयाराम मिश्रा, पं.उदयराज शुक्ला, उद्योजक एवं समाजसेवी गिरजेश आर.सिंह, विहिप के प्रखंड अध्यक्ष एस.पी.सिंह,मायाराम गुप्ता, संजय ज्ञानी बारी,महेश चौबे,महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं में निर्मला शर्मा,संगीता मिश्रा, मीना सिंह,सोनी झा का उपस्थिति प्रमुखता से बनी रही।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking