News Addaa WhatsApp Group

पालघर●बोईसर में लापता मासूम का मिला शव हत्यारा अपहर्ता भी हुआ गिरफ्तार.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Dec 9, 2021  |  8:16 PM

1,963 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर●बोईसर में लापता मासूम का मिला शव हत्यारा अपहर्ता भी हुआ गिरफ्तार.।

पालघर.। जिले के बोईसर थाना क्षेत्र के धोड़ीपूजा ईलाके से विगत सोमवार को लापता 5 वर्षीय मासूम आयुष बलराम नायक का पैर बांधा शव बुधवार को औद्योगिक परिक्षेत्र के रुचिरा बार समीप मेर्सस डबल कोला कंपनी के वाल कंपाउंड पास बने सड़क किनारे नाले से लोकल क्राईम ब्रांच के सहयोग से पुलिस ने बरामद कर लिया।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...


प्राप्त समाचार के अनुसार सोमवार 06.12.21 को दोपहर धोडीपूजा ईलाके के जिला परिषद मराठी पाठशाला के समीप से किराये के मकान में रह रहे एक 5 वर्षीय बालक आयुष बलराम नायक को लापता होने की जानकारी फरियादी अंजली बलराम नायक(35) मुल निवासी राज्य उड़ीसा द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गयी थीं।


बोईसर पुलिस ने मामले को संज्ञान में आने के बाद टीम बनाकर लोकल क्राईम ब्रांच के सहयोग से लापता बालक की तलाश शुरु कर रखी थीं। जिसके फलस्वरूप माना जाता है कि घबराहट में अपर्हता ने बच्चें को मार डाला एवं बाद में शव को औद्योगिक क्षेत्र में फेंक डाला। वहीं बच्चें के शव के पास से मिली एक छायाचित्र के सहारे जांच में जुटी लोकल क्राईम ब्रांच बोईसर युनिट के प्रभारी उपपुलिस निरीक्षक आशिष पाटिल ने बुधवार को देर रात फरियादी के पड़ोसी संदिग्ध एक 24 वर्षीय किरायेदार मुल निवासी झारखंड को कब्जे में लेकर जारी पुछताछ के दौरान संदिग्ध ने मासूम के अपहरण और बाद में हत्या की बात कबूल कर ली है।


मामलें की विशेष जांच कर रहे सहा.पुलिस अधिक्षक नित्यानंद झा आईपीएस द्वारा बोईसर पुलिस स्टेशन में दर्ज भादवि की धारा 302,201के तहद हत्यारोपी अपहर्ता के विरुद्ध आगे कारवाई के लिए न्यायालय से 5 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।
उक्त पुलिसियां कारवाई पुलिस अधिक्षक दत्तात्रेय शिंदे के आदेशानुसार अपर पुलिस अधिक्षक प्रकाश गायकवाड़ के मार्गदर्शन में सहा.पुलिस अधिक्षक व उपविभागीय पुलिस अधिकारी बोईसर नित्यानंद झा,बोईसर पुलिस स्टेशन प्रभारी सुरेश कदम व एलसीबी बोईसर युनिट के प्रभारी उपनिरीक्षक आशिष पाटिल अन्य पुलिसकर्मियों के सहयोग से निष्पादित हुई है।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking