News Addaa WhatsApp Group

पालघर●सार्वजनिक कार्यकर्मों, उत्सवों को अनुमति देने की मांग को लेकर धरना.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Nov 4, 2020  |  9:31 AM

851 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर●सार्वजनिक कार्यकर्मों, उत्सवों को अनुमति देने की मांग को लेकर धरना.।
पालघर। वैश्विक महामारी को लेकर देश भर में चल रहे पहले लाँकडाऊन फिर अनलॉक के बदौलत सांस्कृतिक,धार्मिक तथा राजकीय कार्यकर्मों को लेकर शासनादेश के अनुसार भीड़भाड़ नही करने के गाईड लाईन के मद्देनजर ऐसे कार्यक्रमों को सवाँरने वाले व्यवसायिक, डेकोरेटर्स की रोजगार पर मानों शामत सी आ गयी है। धंधा नही होने से सारे सांजो समान का नुकसान तो हुआ ही है।इससे से जुड़े मजदूरों की हालत एकदम से पतली हो गयी है। जिसकों लेकर लामबंद हो रहे आँल महाराष्ट्र टेंट डीलर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन की ओर से एक दिवसीय आहूत धरना प्रर्दशन हेतु संबंध मंडप डेकोरेटर्स एशोसिएशन पालघर द्वारा सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष सार्वजनिक कार्यकर्मों,उत्सवों को शुरु करने की अनुमति देने की मांग को लेकर धरना दिया गया।
•जनप्रतिनिधियों समेत राजनीतिक लोगों का मिला समर्थन•
      मंडप डेकोरेटर्स एशोसिएशन पालघर की ओर से एक दिवसीय धरना कार्यक्रम को जायज ठहराते उनके रोजमर्रा और रोजगार की चिंता को जायज ठहराते सांसद राजेंद्र गावित, शिवसेना जिला प्रमुख वसंत दादा चौह्वाण,जिला संगठिका ज्योति ताई महेर,बोईसर विधानसभा संगठक निलम संखे,पालघर पंचायत सभापति रंजना ताई म्हेसकर, तालुका प्रमुख विकास मोरे ने मंडप डेकोरेटर्स की मांगो पर शासन का ध्यान आकृष्ट कराया।
      बोईसर विधानसभा के विधायक राजेश पाटिल ने धरनास्थल पर विकट परिस्थितियों से गुजर रहे लोगों से बातचीत करते हुए उनके समस्याओं को शासन तक पहुचाने तथा अविलंब कारवाई का अश्वासन दिया है।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking