News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: पुलिस की कार्यप्रणाली पर बिफरे सीएम योगी आदित्‍यनाथ, SSP से बोले- यहां भी ऐसी ही कार्रवाई करिए, जैसी बस्ती में हुई है

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 21, 2021  |  2:15 PM

1,118 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: पुलिस की कार्यप्रणाली पर बिफरे सीएम योगी आदित्‍यनाथ, SSP से बोले- यहां भी ऐसी ही कार्रवाई करिए, जैसी बस्ती में हुई है WhatsApp
Responsive image

गोरखपुर | रविवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में रही। बड़ी संख्या में पुलिस की लापरवाही के मामले देख मुख्यमंत्री नाराज हो गए। एक मामले में तो उन्होंने गोरखपुर के पुलिस कप्तान को से नाराजगी जताई और गुलरिहा में हत्या के मामले पर यथोचित कार्रवाई न करने को लेकर वहां थाना प्रभारी पर कार्रवाई का निर्देश भी दिया। रविवार को मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दर्शन के दौरान करीब 500 लोगों की फरियाद सुनी और उन्हें समस्या समाधान का आश्वासन दिया।

आपके लिए और..- तमकुही रोड रेलवे स्टेशन गोलीकांड: दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार,...

फरियादियों से मिलकर समस्‍याओं के समाधान का दिया आश्‍वासन

दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री की रविवार सुबह की दिनचर्या परंपरागत रही। बाबा गोरखनाथ और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ का दर्शन-पूजन करने के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और करीब आधा घंटा गोशाला में गायों के बीच रहे। आठ बजे के करीब वह हिंदू सेवाश्रम पहुंच गए, जहां बड़ी संख्या में फरियादी अपने समस्या उनसे कहने का इंतजार कर रहे थे। फरियादियों के मिलने की शुरुआत के साथ ही मुख्यमंत्री के सामने पुलिस विभाग की लापरवाही के मामले सामने आने लगे। उनका धैर्य तब जवाब दे गया, जब चेरियां बेलीपार की एक महिला ने गुलरिया थाना क्षेत्र में एक साल पहले हुई बेटे की हत्या के मामले में दोषियों की अबतक गिरफ्तार न होने की जानकारी दी।

इसलिए एसएसपी को फटकारा

यह सुनते ही मुख्यमंत्री ने पास में ही खड़े पुलिस कप्तान को फटकार लगाना शुरू कर दिया। कहा कि, गुलरिहा पुलिस के खिलाफ वैसी ही कार्रवाई करिए, जैसी पिछले दिनों बस्ती में हुई थी। महाराजगंज से आए कई मामलों को लेकर उन्होंने कमिश्नर को चेताया। कहा कि वहां के जिलाधिकारी से इसे लेकर बात करें। करीब सवा घंटे चले जनता दर्शन के बाद मुख्यमंत्री मंदिर स्थित आवास में चले गए और बाकी फरियादियों की समस्या मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के प्रभारी मोतीलाल सिंह ने सुनी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार
तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…

एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव
एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव

गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking