News Addaa WhatsApp Group Join करें

पेट्रोलियम कंपनियां बना रही नया प्लान, अब हर हफ्ते बदल सकते हैं रसोई गैस के दाम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 23, 2020  |  9:48 AM

801 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पेट्रोलियम कंपनियां बना रही नया प्लान, अब हर हफ्ते बदल सकते हैं रसोई गैस के दाम

देश में अगले साल की शुरुआत से रसोई गैस सिलिंडर (LPG Cylinder) के दाम हर हफ्ते तय हो सकते हैं. फिलहाल ये दाम मासिक आधार पर तय होते हैं. लेकिन पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में हर रोज होने वाले उतार-चढ़ावों को देखते हुए पेट्रोलियम कंपनियां (Petroleum Companies) अब साप्ताहिक आधार पर कीमतों में बदलाव का प्लान कर रही हैं.

आपके लिए और..- आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच...

फिलहाल मासिक आधार पर तय होते हैं दाम

बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना तय किए जाते हैं. जिससे तेल के दामों में कोई बदलाव होने पर पेट्रोलियम कंपनियां (Petroleum Companies) उसे आसानी से रोज समायोजित कर लेती हैं. लेकिन रसोई गैस (LPG Cylinder) के दाम मासिक आधार पर तय होने की वजह से कंपनियों को पूरे महीने तक नुकसान को उठाना पड़ता है. जिसके चलते कंपनियां काफी समय से कीमतों में बदलाव के तरीकों पर विचार कर रही थी.

दिसंबर में दो बार दाम बढ़ा चुकी हैं पेट्रोलियम कंपनियां

जानकारों के मुताबिक कंपनियों (Petroleum Companies) ने कीमत बढ़ाने की नई नीति पर अमल भी शुरू कर दिया है. हालांकि इसके बारे में अभी कोई घोषणा नहीं की गई है. इसके तहत दिसंबर में अब तक दो बार रसोई गैस सिलिंडर (LPG Cylinder) के दामों में बढ़ोत्तरी की जा चुकी है. लेकिन घोषणा न होने की वजह से लोगों को इसका पता नहीं चल सका है.

फिलहाल 694 रुपये में बिक रहा है इंडेन का गैस सिलिंडर

IOC की आधिकारिक सूचना के मुताबिक 2 दिसंबर को रसोई गैस सिलिंडर (LPG Cylinder) के दामों में 50 रुपये बढ़ोत्तरी की गई. इस बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में रसोई गैस की कीमत 644 रुपये हो गई. इसके बाद 15 दिसंबर को दोबारा से 50 रुपये बढ़ा दिए गए. जिसके बाद अब इंडेन के गैस सिलिंडर की दिल्ली में कीमत 694 रुपये हो गई है. वहीं पेट्रोलियम कंपनियों ने 1 दिसंबर को कमर्शल गैस सिलिंडर के दामों में 55 रुपये की बढ़ोतरी की थी.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस…

आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच की दिशा, असली कातिलों तक पहुंची पुलिस!
आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच की दिशा, असली कातिलों तक पहुंची पुलिस!

  आपके लिए और..- आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच...…

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा

हाटा कुशीनगर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय…

पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप
पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के झंडे के साथ फोटो की स्टोरी लगाना एक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking