News Addaa WhatsApp Group

प्रतियोगिता के माध्यम से निखरती है छात्रों की प्रतिभा

सुनील नीलम

Reported By:

Mar 6, 2023  |  8:10 PM

382 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रतियोगिता के माध्यम से निखरती है छात्रों की प्रतिभा

कुशीनगर । विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में उत्कृष्ट शिक्षण जरुरी है। यह छात्र हमारे देश के भविष्य हैं। इन्हें प्रतियोगिताओं के माध्यम से तराशते रहना भी एक विधा है। इससे छात्र निखरते हैं। विद्यालय परिवार अपने दायित्वों का इमानदारी से निर्वहन कर रहा है।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

वह सोमवार को तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के सीताराम चौराहा पर स्थित एम. आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव व रंगोत्सव कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार आपसी मेल-जोल को बढाता है। रंगो का यह त्योहार जीवन को खुशियों से रंग देता है। विशिष्ट अतिथि मनोज विश्वकर्मा, अरविंद कुशवाहा, रामचंद्र राय, सत्येंद्र शुक्ल, अच्युतानंद शास्त्री, सगीर आलम, जितेंद्र गुप्ता, प्रहलाद गुप्ता, विनोद यादव, कथावाचक विनय पांडेय, अरुण वर्मा आदि ने भी संबोधित किया। संचालन राजू कुशवाहा ने किया।

इस दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मन मोह लिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से छात्र पुरस्कृत हुए। अनिल पाठक, सुनील मिश्र व प्रधानाचार्य दीपक गुप्ता ने स्वागत किया। इस दौरान भरोसी, श्वेता, रंभा, रेनू, नर्मदा, माधुरी, पंकज पांडेय, आशीष पांडेय, अजय निगम आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking