News Addaa WhatsApp Group Join करें

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के इमानदार टैक्सपेयर को किया संबोधित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 13, 2020  |  6:45 AM

981 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रधानमंत्री मोदी ने देश के इमानदार टैक्सपेयर को किया संबोधित WhatsApp
Responsive image

नई दिल्ली: आज से ईमानदारी से टैक्स चुकाने वालों के लिए 21वीं सदी के टैक्स सिस्टम की नई व्यवस्था का शुरुआत हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ट्रांसपेरेंट टैक्सेशन-ऑनरिंग द ऑनेस्ट’ नामक एक मंच का लोकार्पण किया है. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, “आयकर विभाग को अब टैक्सपेयर के गौरव का, संवेदनशीलता के साथ ध्यान रखना होगा. अब टैक्सपेयर की बात पर विश्वास करना होगा, डिपार्टमेंट उसको बिना किसी आधार के ही शक की नजर से नहीं देख सकता.” उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था सीमलेस, फेसलेस और पेनलेस है.

आपके लिए और..- रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत- विक्षत शव

पीएम ने कहा, ‘6-7 साल में इनकम टैक्स रिटर्न भरने वालों की संख्या में करीब ढाई करोड़ की बढ़ोतरी हुई है. लेकिन ये भी सही है कि 130 करोड़ के देश में ये अभी भी बहुत कम है. इतने बड़े देश में सिर्फ डेढ़ करोड़ साथी ही इनकम टैक्स जमा करते हैं.’

*ईमानदार का सम्मान*

पीएम मोदी ने कहा, ‘देश का ईमानदार टैक्सपेयर राष्ट्रनिर्माण में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है. जब देश के ईमानदार टैक्सपेयर का जीवन आसान बनता है, वो आगे बढ़ता है, तो देश का भी विकास होता है, देश भी आगे बढ़ता है. अब देश में माहौल बनता जा रहा है कि कर्तव्य भाव को सर्वोपरि रखते हुए ही सारे काम करें.’

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘एक दौर था जब हमारे यहां रिफॉर्म्स की बहुत बातें होती थीं. कभी मजबूरी में कुछ फैसले लिए जाते थे, कभी दबाव में कुछ फैसले हो जाते थे, तो उन्हें रिफॉर्म्स कह दिया जाता था. इस कारण इच्छित परिणाम नहीं मिलते थे. अब ये सोच और अप्रोच, दोनों बदल गई है.’

टैक्स सिस्टम की नई व्यवस्था की जरूरत क्यों
पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत के टैक्स सिस्टम में मौलिक और संरचनात्मक सुधार की जरूरत इसलिए थी क्योंकि हमारा आज का ये सिस्टम गुलामी के कालखंड में बना और फिर धीरे-धीरे विकसित हुआ है. आजादी के बाद इसमें यहां वहां थोड़े बहुत परिवर्तन किए गए, लेकिन ज्यादातर सिस्टम का स्वरूप वही रहा.’

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को मतदाता बनने के लिए किया प्रेरित
राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को मतदाता बनने के लिए किया प्रेरित

हाटा कुशीनगर । नगर क्षेत्र के ढाढा स्थित राजकीय महाविद्यालय में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक…

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत- विक्षत शव
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत- विक्षत शव

गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड के पनियहवा स्टेशन के आगे रेलवे ट्रैक पर युवक का शव…

हाटा कोतवाली में विधिक सहायता शिविर की दी गई जानकारी, पीएलवी ने बताए साइबर अपराध से बचाव के उपाय
हाटा कोतवाली में विधिक सहायता शिविर की दी गई जानकारी, पीएलवी ने बताए साइबर अपराध से बचाव के उपाय

हाटा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में तथा जिला…

शाकाहारी और अच्छे विचारों का होना आवश्यक : बैकुंठ दूबे 
शाकाहारी और अच्छे विचारों का होना आवश्यक : बैकुंठ दूबे 

मथौली बाजार कुशीनगर,मानव जीवन को सफल बनाने और सुख शान्ति के लिए मनुष्य को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking