News Addaa WhatsApp Group

फिरौती नही मिलने पर अपहर्ताओं ने नेवी अधिकारी को जिंदा जला डाला.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Feb 7, 2021  |  7:16 PM

1,345 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
फिरौती नही मिलने पर अपहर्ताओं ने नेवी अधिकारी को जिंदा जला डाला.।

पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती नेवीमैन ने तोड़ी सांस।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पालघर।जिले के घोलवड़ पुलिस स्टेशन के वेवजी ईलाके के जंगल से विगत शुक्रवार सुबह एक अधजला बेहोश युवक के बारे में मिली जानकारी ने महकमे के साथ आसपास के लोगों में सनसनी पैदा कर दी है।
         मिल रही जानकारी के अनुसार घोलवड़ पुलिस द्वारा अधजले युवक को स्थानीय डहाणू अस्पताल में आननफानन में ईलाज हेतु भर्ती कराने के बाद उससे उपलब्ध जानकारी से ज्ञात हुआ कि  इंडियन नेवी में लीडिंग सी मैंन के रुप में कार्यरत सूरज कुमार मिथलेश दुबे(27) निवासी रांची (झारखंड )का विगत माह 31 जनवरी को चैन्नई एयरपोर्ट से निकलते ही 3 अज्ञात बदमाशों द्वारा रिवाल्वर की नोक पर छीनाझपटी कर मोबाईल हथियाते हुए सफेद रंग की एसयूवी गाड़ी में अपहृत कर दस लाख की फिरौती की रकम की मांग के साथ तीन दिनों तक चैन्नई में रखने के बाद अज्ञात स्थान की ओर ले जाया गया।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : दरोगा और सिपाही लाइन हाजिर..!


बतादें कि अपहृत सूरज कुमार के अनुसार छुट्टी से डियुटी पर वापसी के लिए रांची से विमान से रवाना होकर रात 9.00बजे चैन्नई पहुंचा था। जहां अपहरणकर्ताओं के चंगुल में फंसे होने के बाद पालघर के इलाके में फिरौती की रकम न मिलने से नाराज अपहर्ता पेट्रोल डालकर जिंदा आग लगाकर फरार हो गये। सुबह गाँव वाले की सूचना पर मुकामी पुलिस ने फौरन नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन हालत ठीक नही होने पर ईलाज के लिए मुंबई रेफर किया जहां शनिवार को सुबह उसने दम तोड़ दिया।
          अज्ञात अपहर्ताओं के विरुद्ध घोलवड़ थाने में 302,307,364(अ)392,34 भारतीय आर्म्स एक्ट 3,25 के मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
         पुलिस उपाधीक्षक डहाणू धनाजी नलावड़े को हत्या जैसे संगीन जुर्म की तहकीकात का जिम्मा सौपा गया है।

संबंधित खबरें
पशुबाड़े में लगी आग, पशुपालक की जलकर मौत
पशुबाड़े में लगी आग, पशुपालक की जलकर मौत

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौगावा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में आए कुल 21मामले
सम्पूर्ण समाधान दिवस में आए कुल 21मामले

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील मुख्यालय पर स्थित सभागार भवन में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…

कुशीनगर : दरोगा और सिपाही लाइन हाजिर..!
कुशीनगर : दरोगा और सिपाही लाइन हाजिर..!

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने बीती रात्रि कोतवाली हाटा पर तैनात उप…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking