Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हत्या के प्रयास के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार• UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई
Advertisement

ब़ोईसर●भव्य कलश यात्रा के साथ आरंभ हुआ संगीतमयी श्रीमद देवी भागवत कथा.।

Omprakash Dwivedi
Reported By: Omprakash Dwivedi
Jan 22, 2023, 9:57 PM IST • अब तक 2.3K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

◆राजराजेश्वरी महंत परमहंस श्री गिरीजी महराज के सानिध्य में.!
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
पालघर.|औद्योगिक शहर बोईसर प. रुपरजत नगर शिंदे हास्पिटल के सामने ग्राऊंड में भव्य बने पंडाल में रविवार 22 जनवरी को राजराजेश्वरी महंत परमहंस श्री गिरीजी महराज श्री निरंजनी प़ंचायती आखाड़ा तथा
डाँ. नरेंद्र नाथ (व्यास जी) प्रयाग पीठाधीश्वर व अध्यक्ष/संरक्षक महर्षि अच्युतानंद आश्रम प्रयागराज कथावाचक के सानिध्य में नवदिवसीय संगीतमयी श्रीमद देवी भागवत कथा व शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ अपार धर्मप्रेमी जनसमूह में महिलाओं द्वारा सर पर कलश लिए निकली भव्य कलश शोभायात्रा के साथ पुरोहितों द्वारा स्वस्तिवाचन सहित व्यास पीठ पूजन,पहले दिवस के हवन प्रसाद वितरण तथा बोईसर पुलिस की ओर से यातायात की समुचित सुव्यवस्थता मे लगे पुलिसकर्मियों के देखरेख में सकुशल स़पंन्न हो गया.।

नवदिवसीय संगीतमयी श्रीमद देवी भागवत कथा शतचंडी महायज्ञ का आयोजन मुख्य यजमान बने शिंदे हास्पिटल के डाँ.स्वप्निल शिंदे व उनकी धर्मभार्या डाँ.शीतल (मेहता) शिंदे तथा यज्ञाचार्य पं.बृजेश जी महराज और पुरोहितों के वेदमंत्रोच्चार के बीच दिन में धर्मानुरागियों के लिए हवनात्मक शतचंडी महायज्ञ व सायं 5.00 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक श्री व्यास जी डाँ. नरेंद्र महराज के मुखार बिंदु से देवी भागवत के विभिन्न प्रसंगों पर विस्तार से चर्चा किया जायेगा.।


भव्य कलश शोभा यात्रा का नगर भ्रमण कार्यक्रम संतो की अगुवाई व एवं विभिन्न तरह के धार्मिक झांकियों के साथ मुख्य यजमान डाँ शिंदे दंपति द्वारा देवी भागवत पोथी सर पर तथा कलश लिए हुए हजारों की संख्या में औद्योगिक शहर बोईसर धर्मानुरागी जनों के साथ रविवार को सुबह 10.00 बजे से यज्ञ मंडप से निकली कलश शोभा यात्रा का विश्राम यज्ञशाला में दोपहर विधिवत संतो के आशिष और देवी प्रसाद के साथ हुआ.।

Advertisement

आज 22 जनवरी रविवार से आरंभ हुआ संगीतमयी देवी भागवत कथा व शतचंडी महायज्ञ का 29 जनवरी रविवार तक कथा का रसपान करते जीवन कृतार्थ करने का सौभाग्य बोईसर वासियों को मिलेगा.।

यज्ञ का समापन 31.01.23 सोमवार को पूर्णाहुति हवन व महाप्रसाद के साथ संपन्न होगा.।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi