बरामद/कुशीनगर
राष्ट्रीय राज मार्ग 28 के रास्ते बिहार वाया बंगाल जा रहे प्रतिबन्धित गो वंश की एक खेप को तरयासुजान पुलिस ने तस्करो के हाथ से मुक्त कराने में कामयाब हुई है। कन्टेनर ट्रक से बरामद लगभग तीन दर्जन गो बंश को मुकामी पुलिस श्री कृष्ण गोशाला सेवरही भेजवाया है।
देर शाम मिली जानकारी के अनुसार जरिये मुखबीर सूचना मिली की राष्ट्रीय राज मार्ग 28 के रास्ते गो बंश जानवरो की एक खेप बिहार के तरफ जाने वाली है। सूचना पर विश्वास कर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान सुनिल कुमार सिंह ने गड़ाबन्दी करा कर एक कन्टेनर ट्रक संख्या यूपी 21सी एन 8944 से लगभग तीन दर्जन गो बंशो को बहादुरपुर पुलिस चौकी प्रभारी प्रेम नारायण सिंह ,दीवान सचिंद्र कुमार राय मनोज बर्मा, अवधेश यादव, को साथ लेकर हफुआ बलराम मोड़ के पास पकड़ने में कामयाब हो गए। लेकिन ट्रक चालक, तस्कर भागने में सफल रहे।
समाचार लिखे जाने तक मुकामी पुलिस बिधिक कार्यवाही में जुटी है । वही पकड़े गये जानवरो को गोशाला श्री कृष्ण सेवरही भेज दिया गया है।
हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…
तमकुहीराज (कुशीनगर)। गांव के श्मशान घाट की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत और भूमि…
कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…
हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…