News Addaa WhatsApp Group

बोईसर ग्रामीण अस्पताल को टीमा में शिफ्ट करने हेतु भाजपा ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Dec 21, 2020  |  7:39 PM

960 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बोईसर ग्रामीण अस्पताल को टीमा में शिफ्ट करने हेतु भाजपा ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन.।

पालघर। जीर्णशीर्ण अवस्था में असहाय परिवारों, मजदूरों का ईलाज कर रही औद्योगिक शहर बोईसर की एक मात्र सरकारी ग्रामीण अस्पताल को कोरोना केयर सेंटर के रुप में अवस्थित टीमा अस्पताल खैरापाड़ा में नये अस्पताल के निर्माण तक स्थानंतरित करने की मांग को लेकर भाजपा बोईसर मंडल की ओर जिला महसचिव (संगठक) संतोष शि.जनाठे के अगुवाई में मंडल अध्यक्ष जितेंद्र(पप्पू) संखे ने सोमवार को ज्ञापन जिलाधिकारी पालघर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी व तहसीलदार पालघर को सौपते हुए जनहितार्थ सुब्यवस्था अख्तियार करने का आग्रह किया है।
   

आज की हॉट खबर- शराब माफिया पर बड़ा वार: 68 पेटी ‘बंटी-बबली’ शराब संग...

बतादें कि औद्योगिक शहर बोईसर ग्रामीण अस्पताल की जीर्णशीर्ण हालत से परिचित सभी जनप्रतिनिधियों समेत राजनीतिक दलों ने जरुरतमंद कमजोर लोगों की आबादी तथा औद्योगिक क्षेत्र के हिसाब से एक तमाम सुविधाओं से सुसज्जित अस्पताल के निर्माण को लेकर शासन से लंबे अर्से से प्रार्थनाएं कर रखा है। जिसके फलस्वरूप आवंटित जगह पर बन आये कुछ विवाद के मद्देनजर निर्माण कार्य खटाई में पड़ा हुआ है।
आम लोगों के स्वास्थ्य सेवाओं की मुश्किलों के साथ सरकारी अस्पताल की दशा पर चिंतित हो पालघर भाजपा जिला संगठक महासचिव संतोष जनाठे के निवेदानार्थ पत्रक को लेकर स्वयं जनाठे समेत,जिला महिला मोर्चा महासचिव रंजना किशोर संखे, बोईसर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र(पप्पू) संखे,महासचिव आशिष संखे, जिला सोशल मीडिया प्रमुख अभय दारुवाले, समेत पालघर शहर महासचिव शिरीष संखे की ओर से जिले के उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौपते हुए जनसामान्य की हालत की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया है।

संबंधित खबरें
नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मौके पर पहुची पुलिस 
नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मौके पर पहुची पुलिस 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अर्जुन डुमरी टोला लक्ष्मीपुर गांव में सोमवार…

बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई
बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई

खड्डा, कुशीनगर। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय तथा असम में…

बिजली कड़कने की आवाज सुन नाली में गिरने से बालिका की मौत 
बिजली कड़कने की आवाज सुन नाली में गिरने से बालिका की मौत 

हाटा कुशीनगर । तेज आंधी के बीच बिजली कड़कने की आवाज सुनकर भाग रही…

शराब माफिया पर बड़ा वार: 68 पेटी ‘बंटी-बबली’ शराब संग छः अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार
शराब माफिया पर बड़ा वार: 68 पेटी ‘बंटी-बबली’ शराब संग छः अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश–बिहार सीमा पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking