News Addaa WhatsApp Group

बोईसर टीमा(कोविड सेंटर)के प्रमुख डाँ. शिंदे हुए कोरोना संक्रमित, लोगों ने शुरू की प्रार्थनाएं।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Jul 29, 2020  |  5:12 PM

3,327 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बोईसर टीमा(कोविड सेंटर)के प्रमुख डाँ. शिंदे हुए कोरोना संक्रमित, लोगों ने शुरू की प्रार्थनाएं।

पालघर। जिले का औद्योगिक शहर बोईसर स्थित टीमा अस्पताल(कोविड सेंटर) के पहले दिन से कोरोना रोगियों के  अच्छे उपचार के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे प्रमुख चिकित्सक डाँ. मनोज बालकृष्ण शिंदे को कोरोना से जारी जंग में संक्रमित हो जाने की खबर आ रही है।

आज की हॉट खबर- विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

     बताया जाता है कि डाँ. मनोज बा.शिंदे कोविड सेंटर के रुप में टीमा अस्पताल को प्रशासन की ओर से अधिगृहित किये जाने के पहले दिन से ही यहां पहुँचने वाले कोरोना संक्रमितों के सही देखरेख एवं उपचार के लिए बड़ी सलीके से अपने अधिनस्थों के साथ सेवा कार्य में जुटे रहे। उनके देखरेख में यहां से काफी संख्या में संक्रमितों का उपचार भी सफल सिद्ध हुआ है। आम लोग डाँ. मनोज शिंदे द्वारा की जा रही सेवा भावना की इस कोरोना काल में बड़़े कायल हुए है। ऐसे में एक सच्चे सिपाही के रुप में कोरोनायोद्धाओं में अग्रणीय डाँ.शिंदे को अचानक से उपचार के दौरान संक्रमित होने की खबर से लोग सन्न है। फिलहाल जानकारी के मुताबिक उनका उपचार शुरू हो गया है।
       आम जनमानस फ्रंटलाइन में कोरोना संक्रमितों के स्वास्थ्य लाभ के लिए एड़ी चोटी एक किये डाँ. मनोज बा.शिंदे की स्वास्थ्य लाभ हेतु महाकालेश्वर से प्रार्थना करते हुए जल्दी ठीक होने के लिए मंदिरों में प्रार्थनाएं कर रही है। ताकि पुनः वे लोगों को कोरोना से जारी जंग में बचाने के लिए फर्ज का निर्वहन सही सलामत कर सकें।

संबंधित खबरें
बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन
बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…

विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…

निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन रविवार को
निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन रविवार को

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के मां बरसाती देवी मेमोरियल स्कूल लौहझार के प्रांगण…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking