News Addaa WhatsApp Group

बोईसर पुलिस द्वारा धरा गया जलगांव जिला जेल से फरार आरोपी।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Sep 5, 2020  |  2:34 PM

2,005 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बोईसर पुलिस द्वारा धरा गया जलगांव जिला जेल से फरार आरोपी।
पालघर।जिले के बोईसर पुलिस को एक ऐसे सजायाफ्ता अपराधी को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है जिसने कुछ दिवस पूर्व राज्य के जलगांव जिला जेल में जेलकर्मियों को पिस्तौल से जानमारने की धमकी देते हुए दो अन्य साथियों के साथ फरार हो चला था।
    ज्ञातव्य रहे कि राज्य के  जलगांव  जेल में मुकदमा संख्या 81/2020 भादवि की धारा 307,120,201,353,224,225 एवं आर्म्स ऐक्ट 3,25 के तहद आरोपी गौरव विजय पाटील(21),मुकाम तांबापुर तहसील अमलनेर जिला जलगांव अपने दो साथियों के साथ जिला जेल के सुरक्षाकर्मियों को पिस्तौल दिखाते हुए फरार हो गये थे। जिला पुलिस की ओर से वांक्षित फरार आरोपियों को लेकर सभी थानों को सचित्र ढुढने का नोटिस दिया गया था। 
       बताते है कि बोईसर पुलिस को फरार आरोपी के बारे में मिली खबरियों से जानकारी के बाद वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रदीप कसबे ने पुलिस अधिक्षक दत्तात्रय शिंदे,अपर  पुलिस अधिक्षक विक्रांत देशमुख,पुलिस उपाधीक्षक बोईसर विश्वास वलवी को मामलें की तफ्शील से जानकारी देने के बाद अपने मातहदों को फरार आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।
         बोईसर पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक प्रदीप पाटील  के मार्गदर्शन में फरार आरोपियों में से गौरव विजय पाटील को बड़े नाटकीय ढंग से सहा.पुलिस निरीक्षक पी.एस.पाटील, पु.हवा.विनायक मर्दे
,पु.सि.अशफाक जमदार,वैभव जमदार,संतोष वाघचौरे,देवा पाटील ने गिरफ्तारी के बाद जलगांव पुलिस के लोकल क्राइम ब्रांच को सौप दिया है।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking