News Addaa WhatsApp Group

बोईसर पुलिस ने बहु के चारो हत्यारोपियों को हरियाणा से किया गिरफ्तार।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Jul 24, 2020  |  6:18 PM

2,439 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बोईसर पुलिस ने बहु के चारो हत्यारोपियों को हरियाणा से किया गिरफ्तार।

पालघर। जिले की बोईसर पुलिस ने डेढ वर्ष पूर्व बोईसर शहर के करीब गणेशनगर से किराये के मकान से बहु की हत्या के बाद लाश को प्लास्टिक के ड्रम में छुपाकर फरार हो चले चारों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर आखिरकार हरियाणा राज्य से दर्ज मुकदमे के पांच रोज बाद ढूंढ निकाला है। आरोपियों ने पुलिस के समक्ष हत्या का अपराध कबूल करते हुए पुरी पटकथा उधेड़ डाली है।

आज की हॉट खबर- विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

बोईसर पुलिस में मकान मालिक ने लिखाई रिपोर्ट
बोईसर पुलिस स्टेशन में मकान मालिक लोकेश जैन की ओर से दर्ज करायी गयी प्राथमिकी दिनांक 19.07.20 के सिलसिले में भादवि की धारा 302,201,34 के तहद हत्या का प्रकरण में पुलिस अधिक्षक पालघर दतात्रय शिंदे को दी गयी सूचना पर फौरी कारवाई के मद्देनजर अपर पुलिस अधिक्षक विक्रांत देशमुख, उप पुलिस अधिक्षक बोईसर के मार्गदर्शन में बोईसर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक प्रदीप कसबे,पुलिस उपनिरीक्षक आशिष पाटील, पु.हवा.दुसाने, पु.सि.जमदार,थोरात की टीम द्वारा सुनिश्चित की गयी है।

ससुर,सास,पति समेत ननद ने कबूला गुनाह●
बतादें कि बरदात की जानकारी वरिष्ठों को देने के बाद मिली दिशानिर्देश पर पुलिस निरीक्षक प्रदीप कसबे ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए मिली जानकारी के आधार पर पुलिस का एक दस्ता हरियाणा (गुरुग्राम) के लिए रवाना किया। जहां स्थानीय पुलिस की मदद से चारों आरोपियों पवन गणेश झा(ससुर),बच्चु देवी पवन झा(सास),दीपक पवन झा(पति),नितु मुकेश ठाकुर (ननद) को बुलबुल झा (बहु) के हत्या की जुर्म कबुलनामे के बाद गिरफ्तार कर 23.04.20 को बोईसर ले आयी है।
हत्यारोपियों ने पिछले वर्ष फरवरी 2019 में बहु की हत्या के बाद लाश को बाथरूम के उपर ड्रम में छुपाकर फरार हो गये थे और लागातार हर महीने आँन लाईन मकान का किराया मकान मालिक को भेज दिया करते थें। लेकिन जब पिछले तीन माह से किराया नही मिलने पर मकान मालिक ने मकान का दरवाजा खोला तो घटना की बूँ सामने आ गयी।

संबंधित खबरें
बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन
बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…

विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…

निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन रविवार को
निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन रविवार को

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के मां बरसाती देवी मेमोरियल स्कूल लौहझार के प्रांगण…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking