News Addaa WhatsApp Group

बोईसर-संजान काँवरयात्रा की तैयारी हुई पुरी ,कल हजारों काँवरिया संजान के लिए करेंगे कूच.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Jul 16, 2022  |  9:52 PM

1,832 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बोईसर-संजान काँवरयात्रा की तैयारी हुई पुरी ,कल हजारों काँवरिया संजान के लिए करेंगे कूच.।

पालघर.। भारत के सबसे बड़े औद्योगिक परिक्षेत्र उत्तर भारतीयों का कर्मभूमि बोईसर से इस वर्ष भी पूरे जल्लोष से सावन के पावन महिने के पहले सोमवार 18 जुलाई को पडो़सी राज्य गुजरात में संजान के हुमरान स्थित प्राचीन देवपीठ बाबा भोलेनाथ भगवान के शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए लगभग छः से सात हजार स्त्री व पुरुष काँवरियाँ बम 90 किमी.की यात्रा पैदल,नीजी वाहन और आयोजकों द्वारा उपलब्ध कराये गये बसों से बोल बम की जयकारा लगाते औद्योगिक शहर बोईसर प.अवधनगर स्थित श्रीदुर्गा माता शक्तिपीठ सें रविवार 17 जुलाई को प्रस्थान करेंगे.।

आज की हॉट खबर- कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़...


बतादें कि 16 वें वर्ष में आयोजित हो रहे काँवरयात्रा के लिए नियमानुसार पंजीकरण के बाद रविवार को सुबह 8.00 बजे काँवरियों के सुखद यात्रा के मंगलकामना के लिए पधारे ऋषि व मनीषी गणों में तपस्वी आश्रम संजान स्थित हुमरान देवपीठ के परमसंत ब्रह्मलीन अनंत श्री श्री 1008 श्री सरखंडीजी महराज के कृपापात्र शिष्य श्री 1008 श्री मनीरामदास महराज,श्री झारखंड ऋषि जी महराज,श्री 108 फलहारी बाबा द्वारा विधिविधान से देवपूजन एवं आर्शिवाद से काँवरयात्रा का शुभारंभ होगा.।


यह काँवरयात्रा वाणगंगा में काँवरियों द्वारा काँवर म़ें जल भरकर तारापुर,चिंचणी,डहाणू खाड़ी,
बोर्डी,उमरगांव के रास्ते तपस्वी आश्रम हुमरान के अमरकंटक भगवान भोलेनाथ के दरबार में पुरी रात मंगलगान,संकीर्तन करते हुए अगले सुबह सोमवार को पांच बजे से कतारबद्ध होकर काँवरियाँ जलाभिषेक करेंगे.।

विहिप-बजरंग दल द्वारा इस आयोजन के लिए गठित कमेटी में गणेश राणा को अध्यक्ष,रामरंंजन सिंह कोषाध्यक्ष, यातायात व्यवस्था अक्षय प्रताप सिंह,मायाराम गुप्ता, बैजनाथ गुप्ता, निर्मोही यादव,समेत कोर कमेटी में अरविंद सिंह,रायसाहब यादव,बंशी गुप्ता को मुख्य जिम्मेदारी सौपी गयी है।वहीं शिवभक्तों को सेवा सुरक्षा व सुविधाओं के मद्देनजर सुरक्षा प्रमुख कुंदन सिंह व किशन गढ़वी के नेत्रृत्व में सैंकड़ों स्वयं सेवकों की एक टोली तैयार की गयी है तथा अत्यावश्यक सेवा में चिकित्सकों का दल एवं एंबुलेंस भी काँवरयात्रा में संलग्न रहेगा.। तमाम स्वयं सेवी संस्थाओं की ओर से जगह-जगह जलपान,अल्पाहार तथा डहाणू में दोपहर का स्वादिष्ट भोजन धर्मावलंबियों की ओर से परोसा जाना है।
उक्त आशय की जानकारी बजरंग दल प्रवक्ता मनोज मिश्रा की ओर से देते हुए बताया गया है कि बोईसर-संजान शिवकाँवड़ यात्रा-2022 का आयोजन मुख्यतः विहिप के प्रखंड प्रमुख एसपी सिंह,बजरंग दल जिला संयोजक चंदन सिंह एवं सहयोगियों की देखरेख में चल रही है।

संबंधित खबरें
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…

बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन
बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…

विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking