News Addaa WhatsApp Group

बोईसर●हनुमान जन्मोत्सव के भव्य श़ोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Apr 17, 2022  |  11:28 AM

1,689 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बोईसर●हनुमान जन्मोत्सव के भव्य श़ोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब.।

 ●विहिप-बजरंग दल का ऐतिहासिक कार्यक्रम संपन्न.।●
●जयश्रीराम-जय हनुमान के जयघोष से गूंजा पूरा शहर.।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
पालघर.।  महाकाल के 11 वें रुद्रावतार संकटमोचन हनुमान के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में औद्योगिक शहर बोईसर प.टीमा हाँल से निकली विहिप-बजरंग दल की भव्य शोभायात्रा का शनिवार की शाम ऐतिहासिक अद्भूत उत्साह से भरा संपूर्ण माहौल नजर आया.।

अपार भीड़ में पुरुषों,महिलाओं समेत बच्चों के अलावें धार्मिक गुरुओं,धार्मिक संगठनों की झांकिया,भजन मंडली,ढोलताशे एवं ऐहतियातन पुलिस की व्यापक बंदोबस्त के साथ चल रही विशाल शोभायात्रा व भव्य कार्यक्रम को सड़क किनारे खड़ी भारी भीड़ दूर-दूर तक मनोहारी छटा को निहारती नजर आयी.।

शोभायात्रा में लोगों के मुख से जयश्रीराम, जय हनुमान की जयघोष व हाथों में लहराता भगवा झंडा कार्यक्रम को शोभायमान बना रहा था।
◆धर्मगुरुओं का स्वागत – आशिष◆
हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा में सहभागी धर्मगुरुओं में राजराजेश्वरी निरंजनी आखाड़ा के महंत स्वामी डाँ.परमहंस श्री गिरीजी महराज,
हुमरान से पधारे श्रृषि गण समेत अन्य धर्मपुरोधाओं का कार्यक्रम के आयोजक बजरंग दल के पालघर जिला संयोजक चंदन सिंह, बोईसर विहीप प्रखंड अध्यक्ष एसपी सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों द्वारा मल्यार्पण कर स्वागतम किया गया.।

आज की हॉट खबर- कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़...

(*16अप्रैल सन् 2020 को पालघर में घटित संतो की नृशंस हत्या का याद दिलाते न्याय की लड़ाई का तख्ती लिए एक युवा सामाजिक कार्यकर्ता.)


●शोभायात्रा की रोचक बनाती धार्मिक झाकियां.●
प्रभु श्रीराम के मूर्ति के साथ आदमकद श्री संकटमोचन हनुमान की मूर्ति, भगवान महावीर की सकल जैन समाज की झांकी,ईस्कान समूह की  झांकी,

आदिवासी समाज की तारपा,प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय मिशन विश्व शांति की झांकी के साथ अन्य झांकियां कार्यक्रम की अतिशय शोभा बढाती और रोचक बना रही थीं.।


●कई संगठन और प्रबुद्ध जनों ने लिया हिस्सा.●
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कई सामाजिक संगठनों,प्रबुद्धजनों ने शोभायात्रा में शामिल होकर आम जनों को काफी उत्साहित किया.।

प्रमुख रुप से विहीप के राष्ट्रीय सह प्रवक्ता व कोंकण प्रांत के सहमंत्री राज नायर,भाजपा के वरिष्ठ नेता लालाजी बाजपेयी,जिला संगठन महासचिव संतोष शि.जनाठे,सचिव प्रशांत संखे,भाजपा बोईसर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र(पप्पू) संखे,महासचिव कृपाल सिंह रावत,शिवशक्ति सामाजिक संगठना के संजय ज.पाटिल,शिवसेना के जगदीश भाऊ धोड़ी, निलम संखे,सामाजिक कार्यकर्ता महावीर सोलंकी जैन,


कार्यसम्राट सामाजिक संगठना के विजय वैद्य,नमो नमो मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह,उत्तर क्षेत्रीय संस्था रजि.के अरविंद सिंह क्षत्रिय,पं. शोभनाथ त्रिपाठी,उद्योजक गिरजेश आर.सिंह,भाजपा झोपड़पट्टी सेल के उदयराज शुक्ला,उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तुलसीराम केवट,राष्ट्रीय हिंदू सेवा संघ के ललित माली समेत बड़ी संख्या में जिले के गणमान्य प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।


भव्य शोभायात्रा में शामिल अपार जनसमूह के लिए श्री दुर्गा माताशक्ति पीठ मंदिर अवधनगर के प्रमुख मायाराम गुप्ता,निर्मोही यादव व अन्य,नमो नमो मोर्चा भारत पालघर ईकाई, गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा ओस्तवाल एम्पायर समेत अन्य संगठनों द्वारा जगह-जगह अल्पाहार, जलपान की भरपूर व्यवस्था सामाजिक सरोकार से जुड़े संगठनों द्वारा की गयी.।


कार्यक्रम का समापन सर्कस ग्राऊंड मैदान डीजय नगर में महाआरती के पश्चात श्री हनुमान भक्तों को प्रसाद रुपी खिचड़ी खिलाकर किया गया।

 

संबंधित खबरें
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…

बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन
बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…

विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking