मऊ। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बुढ़ावर के पास थाने की जीप की स्टेयरिंग फेल हो गई। जीप सड़क के किनारे गुरूकुल की दीवार तोड़ते हुये घुस गई। इसमे एसओ समेत चार पुलिस कर्मी घायल हो गये। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से दोहरीघाट स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
एसओ एसएन यादव बुधवार की सुबह बैंक चेकिंग के लिये अपने हमराही सिपाहियों के साथ कोरौली जा रहे थे।घायलों में चालक अनिल, सिपाही सौरभ, सुनील समेत चार पुलिस कर्मी घायल हो गये। घायल पुलिस कर्मियों को निकट के स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। यहां पर चालक अनिल की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने वाराणसी के लिये रेफर कर दिया।
तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…
गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…
बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…
भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…