News Addaa WhatsApp Group Join करें

मुबंई में अगले दो दिन हो सकती हैं भारी बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी घरों मे रहे लोग ओरेंज अलर्ट जारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 2, 2020  |  5:55 PM

1,066 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मुबंई में अगले दो दिन हो सकती हैं भारी बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी घरों मे रहे लोग ओरेंज अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को मुंबई और आसपास के तटवर्ती क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाते हुए अगले दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि प्रशासन बेहद खराब मौसम के कारण उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने की तैयारी कर लें।
मौसम विभाग मुंबई की वरिष्ठ निदेशक शुभांगी भटे ने बताया कि रत्नागिरी जिले में शुक्रवार को अत्यधिक भारी वर्षा होने और शनिवार को रायगढ़ में ऐसी भी बारिश होने का अनुमान है। गौरतलब है कि रत्नागिरी जिले में पिछले महीने आए चक्रवातीय तूफान निसर्ग से भी काफी नुकसान हुआ था।
उन्होंने बताया कि मुंबई के कुछ इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटे में 64.5 मिलीमीटर से 115.5 मिलीमीटर के बीच हुई वर्षा को भारी और 115.5 मिलीमीटर से 204.5 मिलीमीटर के बीच हुई बारिश को अत्यधिक भारी वर्षा माना जाता है।
मौसम विभाग के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन और लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे घरों से बाहर ना निकलें।
शहर पुलिस ने ट्वीट किया है, अत्यधिक बारिश का अलर्ट। मौसम विभाग ने मुंबई में शुक्रवार और शनिवार को कई जगहों पर भारी से अत्यधिक भारी वर्षा का अनुमान जताया है। सभी लोगों को घर के भीतर रहने, अकारण बाहर नहीं निकलने और जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी जाती है।

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Aukaat Ke Bahar: एल्विश यादव की नई वेब सीरीज़ OTT पर हुई रिलीज़ – दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता
Aukaat Ke Bahar: एल्विश यादव की नई वेब सीरीज़ OTT पर हुई रिलीज़ – दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता

मशहूर यूट्यूबर और रियलिटी शो विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) अपनी वेब सीरीज़ “Aukaat…

प्रत्युष कुमार को मिली आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग में पीएचडी की उपाधि
प्रत्युष कुमार को मिली आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग में पीएचडी की उपाधि

रूद्रपुर/देवरिया (विनय कुमार गुप्ता) । प्रत्यूष बिहार के प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह के बड़े पुत्र…

चुनावी बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, SBI की याचिका खारिज, 12 मार्च तक आंकड़ा देने को कहा
चुनावी बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, SBI की याचिका खारिज, 12 मार्च तक आंकड़ा देने को कहा

इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुनवाई के दौरान भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को सुप्रीम कोर्ट से…

कुशीनगर के व्यक्ति की संदेहास्पद परिस्थितियों में मुंबई में हुई मौत
कुशीनगर के व्यक्ति की संदेहास्पद परिस्थितियों में मुंबई में हुई मौत

Kushinagar News/अहिरौली/बाजार कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम घोड़ादेउर के टोला लक्षीराय निवासी एक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking