News Addaa WhatsApp Group

यूपी में बरसेंगे बदरा, छह दिनों तक बना रहेगा माानसूनी मौसम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 17, 2021  |  2:49 PM

1,095 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यूपी में बरसेंगे बदरा, छह दिनों तक बना रहेगा माानसूनी मौसम

लखनऊ :- उत्तर प्रदेश में 18 जुलाई से मानसून के सक्रिय होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि बीते 24 घंटे में अच्छी बारिश दे चुका मानसून अब 48 घंटे बाद राजधानी लखनऊ सहित पूरे यूपी में व्यापक वर्षा की सौगात लेकर आ रहा है। 18 जुलाई से शुरू होने वाला बारिश का यह सिलसिला छह दिनों तक चलने का अनुमान है। इस अवधि में मानसून की सक्रियता भी पीक पर रहेगी। फिलहाल शुक्रवार और शनिवार को बारिश बेहद कम होगी।

मौसम का हाल बताने वाली स्काईमेट वेदर के अनुसार, 17-18 जुलाई से पूरे उत्तर भारत में मानसून व्यापक रूप से न केवल सक्रिय रहेगा बल्कि अच्छी बारिश भी देगा। एजेंसी ने पांच से छह दिनों तक पूरे क्षेत्र में अच्छी से भारी बारिश तक का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने भी 18 जुलाई से यूपी सहित उत्तर देश में व्यापक बारिश की भविष्यवाणी की है।

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व गोरखपुर। मकर संक्रांति…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking