News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: विधायक ने 18-44 आयु वर्ग के टीकाकरण अभियान का फीता काट कर किया शुभारंभ

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 1, 2021  |  4:05 PM

1,022 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: विधायक ने 18-44 आयु वर्ग के टीकाकरण अभियान का फीता काट कर किया शुभारंभ WhatsApp
Responsive image

रामकोला/ कुशीनगर | रामकोला विधायक रामानंद बौद्ध मंगलवार को सीएचसी रामकोला पहुँचे और 18-44 आयु वर्ग के सभी लोगों के लिए सरकार द्वारा मुफ्त टीकाकरण अभियान का फीता काट कर शुभारम्भ किये।इस अवसर पर विधायक श्री बौद्ध ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण ही एक मात्र रास्ता है।उन्होंने कहा कि टीकाकरण के जरिए ही आप अपना व अपने परिवार तथा समाज का जीवन सुरक्षित कर इस महामारी से बच सकते हैं। टीकाकरण में किसी प्रकार का संशय न करें। निर्भीक होकर टीकाकरण कराएं। साथ ही धैर्य रखें, जल्दबाजी न करें, अपनी बारी का इंतजार करें।अपनी बारी आने पर टीकाकरण अवश्य करवाएं।विधायक श्री बौद्ध ने कहा कि गरीबों की आवश्यकता हमारी प्राथमिकता में हैं,उनकी हर सम्भव मदद के लिए तत्पर हूँ।विधायक ने वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरूक करने की बात भी कही।सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 ए0 पी0 गुप्ता द्वारा परिसर अन्तर्गत मीटिंग हाल के निर्माण की मांग पर विधायक ने तत्काल आरइडी विभाग के जेई को बुलाकर मीटिंग हाल हेतु सर्वे कराया और कहा कि अस्पताल में गरीबों के उपचार हेतु जो जरूरत महसूस हो उसे नि:संकोच बताये।इस मौके पर डॉ रजनीश श्रीवास्तव, डॉ शेष कुमार विश्वकर्मा, बीपीएम आलोक मिश्रा, बीसीपीएम विनय सिंह,इन्द्रजीत गोविन्द राव आदि उपस्थित रहे। सीएचओ कृतिमा प्रजापति ,एएनएम मिथिलेश, फिरदौस, पूनम देवी, उषा सिंह संगीनी, निरंजन तिवारी सहित अन्य के द्वारा कोविड टीकाकरण का संपादन किया गया।

आपके लिए और..- भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking