News Addaa WhatsApp Group

लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी की आवाज में रिलीज हुई छठ पूजा पर “आ जा बबूआ”.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Nov 16, 2020  |  11:55 AM

1,477 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी की आवाज में रिलीज हुई छठ पूजा पर “आ जा बबूआ”.।

मुंबई.भोजपुरी और अवधी की चर्चित लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी की आवाज में सजी भोजपुरी छठ गीत ‘आ जा बबुआ’ टी-सिरीज- हमार भोजपुरी पर रिलीज हो गयी। छठपर्व पर रिलीज उत्तर भारत के लोगों को खूब पसंद किया जा रहा है। गाने की मजेदार बात यह है कि यह कि छठ पूजा के दौरान एक मां और उसके बेटे के बीच के संवाद को आसानी से रखा गया है। इसे थ्री इडियट फेम अभिनेता शरमन जोशी को लेकर फिल्‍म ‘काशी इन सर्च ऑफ गंगा’ बना चुके मशहूर निर्देशक धीरज कुमार ने बनाया है। धीरज जल्‍द ही पुलिकित सम्राट को लेकर फ़िल्म ‘सुस्वागतम् ख़ुशामदीद’ पर भी काम करने जा रहे हैं।

आज की हॉट खबर- कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़...


         धीरज कुमार के इस छठ गीत में लोक आस्‍था के महापर्व को बखूबी दर्शाने के साथ म्‍यूजिक भी वीडियो बेहद आकर्षक है। गानों में मालिनी अवस्‍थी की सुरीली आवाज मंत्रमुग्‍ध कर रही है। इसको लेकर वे खुद भी बेहद खुश हैं और कहती हैं कि यह गाना इस साल छठ व्रतियों और बिहार पूर्वांचल के लोगों के लिए बेहद खास होने वाला है। मालिनी अवस्थी भी छठ पर्व के गानों को लेकर खुद को सौभाग्‍यशाली भी मानते हुए उत्तर भारत के तमाम लोगों से आग्रह किया है कि वे इस गाने को जरूर सुनें। साथ ही इस बार सरकार की गाइडलांइस को मुताबिक छठ पूजा मनायें।


निर्देशक धीरज कुमार के अनुसार भोजपुरी गाना ‘आ जा बबुआ’ उन लाखों मां के जज्‍बातों को समर्पित है, जिनके बेटे छठ पूजा के दिन अपने घर को नहीं आ पाते हैं। गाने में म्यूज़िक अभिषेक अमोल ने दिया है और इसके बोल मनीष किशोर ने लिखें हैं।
गाने के म्‍यूजिक वीडियो में मुख्य भूमिका में पुष्कर तिवारी नजर आयेगें जो कहते हैं कि वाकई छठ मईया की महिमा अपरंपार है। उनका कहना है कि यह वीडियो करते लगा कि यह पर्व कितना कठिन और कितना जरूरी है। यह एक ऐसा पर्व है, जहां डूबते और उगते सूर्य को अर्घ के जरिये प्रणाम किया जाता है। आप भी जरूर देखें। हमारा यह गाना आपको छठी मईया की भक्ति में सराबोर कर देगा। उपर से मालिनी अवस्‍थी की खूबसूरत आवाज आपके दिल में उतर जायेगी।

संबंधित खबरें
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…

बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन
बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…

विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking