News Addaa WhatsApp Group

शराब के ठेके पर लगी आग, लाखों की दारू के साथ जिंदा जला सेल्समैन!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 25, 2020  |  2:54 PM

757 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शराब के ठेके पर लगी आग, लाखों की दारू के साथ जिंदा जला सेल्समैन!

अलवर | राजस्थान (Rajasthan) के अलवर (Alwar) जिले के खैरथल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरसोली के समीप कूमपुर गांव में एक बड़ा हादसा (Accident) हो गया है. यहां शराब के ठेके के लिए बनाए लोहे और लकड़ी की खोखे नुमा दुकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई. आग में दुकान का सेल्समैन जिंदा जल गया. शराब ठेकेदार ने बिक्री के लिए लोहे ओर लकड़ी से खोखे बनवा कर उसमें ही सेल्समेन के सोने बैठने की व्यवस्था की हुई थी, जिसमें अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई. इस हादसे में खोखे में अंदर सो रहे सेल्समेन कमल किशोर निवासी झाड़का जिंदा जल गए. इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

आज की हॉट खबर- मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर...

घटना की सूचना के बाद एसएचओ खैरथल धारा सिंह मौके पर पहुंचे और शव को मर्च्यूरी में रखवा दिया है, जहां उसका डीएनए कराया जाएगा. इसके अलावा आग किस कारण से लगी, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि आग लगने से ठेके के अंदर रखी लाखों रुपयों की कीमत वाली शराब भी जलकर खाक हो गई है.
खैरथल थाना के एसएचओ धारा सिंह ने बताया कि सेल्समैन की पहचान के लिए उसकी डीएनए की जांच कराई जाएगी. इसके शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. साथ ही इस बात की जांच की जा रही है कि आग किसी दुर्घटना में लगी या फिर साजिशन ठेके पर आग लगाई गई. इस मामले में सेल्समैन से जुड़े लोगों से भी पूछताछ की जाएगी. जल्द ही मामले में स्पष्ट जानकारी सामने आएगी. इसके बाद आगे की कार्रवाई भी की जाएगी.

संबंधित खबरें
कुशीनगर : हाईवे पर लग्जरी बस पलटी दो दर्जन से ऊपर घायल,तीन की हालत गंभीर
कुशीनगर : हाईवे पर लग्जरी बस पलटी दो दर्जन से ऊपर घायल,तीन की हालत गंभीर

कुशीनगर । राष्ट्रीय राज मार्ग२७ उत्तर प्रदेश बिहार सीमा से मात्र दो सौ मीटर…

धूमधाम से मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव
धूमधाम से मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव

रामकोला/कुशीनगर। श्री श्याम बाबा के जन्मोत्सव को रामकोला में श्याम भक्तों ने बड़े ही…

छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान में होने वाले विधान सभा सामान्य निर्वाचन हेतु मतदान दिवसों पर सवैतनिक अवकाश अनुमन्य
छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान में होने वाले विधान सभा सामान्य निर्वाचन हेतु मतदान दिवसों पर सवैतनिक अवकाश अनुमन्य

कुशीनगर। जिला मजिस्ट्रेट /जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking