कुशीनगर । राष्ट्रीय राज मार्ग२७ उत्तर प्रदेश बिहार सीमा से मात्र दो सौ मीटर पश्चिम दिशा में जयपुर राजस्थान से बिहार प्रदेश के मधुबनी जा रही एक लग्जरी बस ओवर टेक करते वक्त डिवाइडर से टक्कर कर पलटी मार दी, जिसने सवार लगभग दो दर्जन से ऊपर यात्री घायल हुए हैं,जिसने तीन की हालत चिंताजनक बताई जा रही हैं।

यह घटना हाईवे पर स्थित बहादुरपुर पुलिस चौकी के निकट हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा ,वही राहत प्रकिया बहाल करने में जुटी है। मौके पर एसडीएम तमकुहीराज,प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान धनबीर सिंह मौजूद होकर यात्रियों को समुचित व्यवस्था में जुटे हैं।
बताते चले कि राजस्थान के जयपुर से यात्रियों को लेकर एक लग्जरी बस मधुबनी बिहार के लिए चली थी,जो हाईवे पर उतर प्रदेश सीमा के नजदीक ओभर टेक करते वक्त पलट गई,बस में लगभग डेढ़ सौ के आसपास सवारी यात्रा कर रहे थे,वही बस के ऊपर लगेज के नाम पर पच्चीस बॉक्स में परचून की सामान बस स्टॉप ने लोड कर रखा था, जो ओभर लोड में चल रही थी।

घटना स्थल पर शांति बंदोबस्त कायम है,पुलिस टीम,टोल प्लाजा कर्मी,ग्रामीण राहत में जुटे हैं।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…