News Addaa WhatsApp Group Join करें

शराब धंधेबाज के घर दबिश देने गयी पुलिस टीम पर हमला, दो चौकीदार घायल, गोपालगंज जनपद के कुचायकोट थाना क्षेत्र की घटना

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 6, 2020  |  8:55 AM

1,405 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शराब धंधेबाज के घर दबिश देने गयी पुलिस टीम पर हमला, दो चौकीदार घायल, गोपालगंज जनपद के कुचायकोट थाना क्षेत्र की घटना

गोपालगंज : कुचायकोट थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में छापेमारी करने गई पुलिस पर शराब के धंधेबाजों ने हमला कर दिया। इस हमले में दो चौकीदार घायल हो गए। दोनों घायल चौकीदार को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। घायल चौकीदारों के बयान पर दो धंधेबाजों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

आज की हॉट खबर- खनन विभाग का बड़ा एक्शन: मई में 53 वाहनों पर...

बताया जाता है कि शिवराजपुर गांव में शराब का कारोबार होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी कर 319 बेतल शराब बरामद करते हुए छह धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने पांच बाइक भी जब्त कर लिया। बताया जाता है कि इस कार्रवाई के बाद देर शाम पुलिस को फिर सूचना मिली कि शिवराजपुर गांव में उत्तर प्रदेश से तस्करी कर शराब लाई गई है। इस सूचना पर पुलिस टीम शिवराजपुर गांव में छापेमारी करने पहुंच गई। बताया जाता है कि गांव में पुलिस के पहुंचते ही शराब के धंधेबाजों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में कुचायकोट थाना के बलिराम यादव तथा कयामुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद दोनों घायल चौकीदारों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुचायकोट में भर्ती कराया गया। घायल चौकीदारों के बयान पर शिवराजपुर गांव निवासी सतन साह तथा बृजमोहन साह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उन्हें शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इश्क का टावर कनेक्शन! प्यार की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
इश्क का टावर कनेक्शन! प्यार की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

गोपालगंज। जिले के माझा थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई,…

थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का सनसनीखेज खुलासा, यूपी से शातिर चोर गिरफ्तार
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का सनसनीखेज खुलासा, यूपी से शातिर चोर गिरफ्तार

कुशीनगर/गोपालगंज। बिहार की आस्था और श्रद्धा के प्रमुख केंद्र थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड…

माता रानी की आस्था की रक्षा में विधायक पप्पू पाण्डेय की बड़ी पहल, थावे मंदिर को भेंट करेंगे स्वर्ण मुकुट
माता रानी की आस्था की रक्षा में विधायक पप्पू पाण्डेय की बड़ी पहल, थावे मंदिर को भेंट करेंगे स्वर्ण मुकुट

कुशीनगर /गोपालगंज।.माता रानी की आस्था पर आघात पहुंचाने वाली घटना के बीच एक सराहनीय…

थावे दुर्गा मंदिर में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए अज्ञात चोर
थावे दुर्गा मंदिर में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए अज्ञात चोर

गोपालगंज । बिहार के गोपालगंज जिले से एक गंभीर और चिंताजनक घटना सामने आई…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking