कसया/कुशीनगर।आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चल रहे मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के क्रम में कसया तहसील के ग्राम पंचायत धुरिया में ग्राम विजय बहादुर राय और सचिव नीरज कुमार चतुर्वेदी ने कलश में मिट्टी संग्रह करने के कार्यक्रम की शुरुआत की।शनिवार की सुबह गांव के पंचायत भवन परिसर में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत ग्रामप्रधान श्री राय, सचिव श्री चतुर्वेदी सहित ग्रामीणों ने कलश में मिट्टी रखा तथा कलश लेकर गांव के मुख्य मार्ग, मोहल्लों और मोतीपुर, नौका टोला, धुरिया भाठ में घर घर जाकर कलश में मिट्टी संग्रह किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्री राय ने कहा कि अमृत कलश यात्रा ने आमजन को शहीदों को नमन करने का अवसर मिला है। सचिव श्री चतुर्वेदी ने कहा कि पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता जाहिर करना है। इनके संघर्ष व त्याग की बदौलत ही आज हमें आजादी मिली है। इन्हीं की याद में दिल्ली में अमृत वाटिका बनाई जा रही है। इसी के लिए कलश में मिट्टी जमा की जा रही है।
कार्यक्रम में डा0 महेन्द्र सिंह, लालजी सिंह, मयंक राय, टुनटुन यादव, अंकित राय, चन्द्रिका यादव, मण्डल अध्यक्ष रामायण कुशवाहा, पंचायत मित्र अभय सिंह, वीसी सखी अंजलि, अमलेश सिंह, लक्षमण मद्धेशिया, आंगनवाड़ी कार्यकत्री पुष्पा यादव, सफाईकर्मी अर्चना, सुगन्धि देवी आदि उपस्थित रहे।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…