News Addaa WhatsApp Group

शिवशक्ति सामाजिक संगठना के सौजन्य से बोईसर में फीवर क्लिनिक शुरू.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Sep 24, 2020  |  5:08 PM

1,279 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शिवशक्ति सामाजिक संगठना के सौजन्य से बोईसर में फीवर क्लिनिक शुरू.।

●बोईसर ग्रामपंचायत द्वार भीमनगर में फीवर क्लिनिक शुरू।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
●राकेश आर.दुबे संग न्यूज़ अड्डा टीम।
पालघर। कोविड-19 के बढते प्रार्दुभाव के मद्देनजर कोरोना के संक्रमण पर लगाम लगाने की शासकीय प्रयास को अमलीजामा पहनाने के लिए लोगों में जनजागृति पैदा करने एवं स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की मंशा से शिवशक्ति सामाजिक संगठना पालघर के सौजन्य से बोईसर ग्रामपंचायत द्वारा बोईसर प.भीमनगर में निःशुल्क फीवर क्लिनिक ज्वर उपचार जांच केन्द्र का शुभारंभ गुरुवार को संगठना के प्रमुख संजय जे.पाटिल के शुभ हस्तों से रीबन काँटकर किया गया।
इस सुअवसर पर वैद्यकीय अधिकारी व नोडल अधिकारी कोविड बोईसर डाँ. गणेश पंचाल,डाँ. चौधरी, पालघर जिला परिषद सदस्य महेंद्र भोणे, पंचायत समिति सदस्य अजय दिवे,बोईसर ग्रामपंचायत सरपंच वैशाली बाबर, उपसरपंच देविका मोरे, सदस्य अतुल देसाई, अशोक बाबर,समाज सेवक सुदेश जाधव,सिद्ध विनायक मित्र मंडल भीमनगर के पदाधिकारी,ग्रामस्थ व मीडयाकर्मी मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...


फीवर क्लिनिक जांच उपचार केंद्र के शुभारंभ के पश्चात लोगों को आह्वान करते शिवशक्ति सामाजिक संगठना के प्रमुख संजय जे.पाटिल ने कहा कि इस महामारी से बचाव के लिए सभी को जिम्मेदारी लेनी होगी। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहकर सामाजिक दुरी,फेसमास्क, बार बार हाथों की सफाई के अलावे यद्यपि शरीर के अंदर मामूली तकलीफ बुखार,खांसी,सर्दी,सर दर्द के लक्षण आते ही इनके जाँच व उपचार के लिए ग्रामपंचायत द्वारा अधिकृत फीवर क्लिनिक पर जाकर जांच कराना आवश्यक है। इससे कोरोना से जारी जंग को जीता जा सकता है।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking