पिपरा बाजार/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी मंडल पिपरा बाजार के न्याय पंचायत सरपतही खुर्द के विभिन्न ग्राम सभाओं में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतू समर्पण राशि के लिए पदाधिकारी नियुक्त करने के उद्देश्य से रामजानकी मंदिर पिपरा बाजार में बैठक आहूत किया है।
बैठक का अध्यक्षता मण्डल महामंत्री विश्वजीत राय ने किया बैठक के मुख्यातिथि के रूप में आरएसएस के खंड करवा पंकज मिश्रा थे मुख्य अतिथि मिश्रा ने उक्त न्याय पंचायत के प्रत्येक गांव में पांच पांच लोगों का टोली बनाने हेतू आग्रह किया साथ ही प्रत्येक हिन्दू जनमानस के लिए यह सौभाग्य का मौका होगा कि हमारे राम जी के मंदिर में हमें सहयोग करने का मौका मिल रहा है।यह कोई चंदा नही है यपितु सहयोग राशि है।उक्त पुनीत कार्य के लिए विभिन्न कार्यकर्ताओ को उनके दायित्व सौपे गए जिसमे अभियान के संयोजक पूर्व मण्डल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा को बनाया गया जबकि सह संयोजक का कार्यभार दुर्गेश राय,धर्मेन्द्र चौबे,जितेंद्र राय,नितेश पाण्डेय आदि को दिया गया।
इस दौरान रामकोला मिल के चेयरमैन मुरारी मिश्रा,सुनील राय,ओमप्रकाश पाण्डेय,सूर्यभान मिश्रा,सन्तोष राय,जगरनाथ मिश्रा,अवधेश मिश्रा,श्यामबदन कुशवाहा,बसिंदर कुशवाहा,शत्रुधन दास आदि मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…
खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत खड्डा,…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…