News Addaa WhatsApp Group

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कुशीनगर प्रेस कॉन्फ्रेंस में योगी सरकार पर साधा निशाना बोले- नाम रंग बदलने वाली भाजपा को जनता बदलने जा रही है।

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 14, 2021  |  1:11 PM

741 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कुशीनगर प्रेस कॉन्फ्रेंस में योगी सरकार पर साधा निशाना बोले- नाम रंग बदलने वाली भाजपा को जनता बदलने जा रही है।

कसया/कुशीनगर । भारतीय जनता पार्टी झूठ बोलने वाली पार्टी है। किसान, नौजवान, माता, बहन इस सरकार को बदलने जा रहे हैं। सपा सरकार में सबको मिलेगा सम्मान। किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हुआ। महंगाई, भ्र्ष्टाचार चरम पर है। सरकारी कम्पनियों, एयरपोर्ट, ट्रेन, रेलवे स्टेशन, पोर्ट, जहाज सब बेंच रहे हैं। पहले इनको फेंकूँ कहते थे अब बेचू भी बन गए हैं।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

उक्त बातें रविवार को कुशीनगर के होटल लोटस निक्को में आयोजित प्रेस वार्ता में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहीं। श्री यादव विजय रथ यात्रा लेकर प्रदेश के वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव को साधने निकले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान बिल वापस नही हुआ तो किसान खेती से हाथ धो बैठेंगे। महंगाई बढ़ने से किसान , आम आदमी परेशान है। साढ़े चार साल में इन्होंने जमींन पर कोई काम नहीं किया। मेरे ही कार्यो का उद्घाटन कर रहे हैं। हमारी सरकार आयी तो पूरे पांच साल राशन देंगे। श्री यादव रथ पर सवार हो नेशनल हाइवे होते हुए तमकुहीराज की ओर निकले जहां जगह जगह उनका भव्य स्वागत किया गया।

संबंधित खबरें
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking