सुकरौली/कुशीनगर। देश में हो रहे किसान आंदोलन के समर्थन तथा बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा हो रहे महापंचायत का जगह जगह आयोजन किया जा रहा है।इन आयोजन का मुख्य उद्देश्य केन्द्र सहित राज्य सरकारो के कार्यकाल में लगातार बढ़ती महंगाई तथा किसान बिल का विरोध करते हुए सरकार को घेरना है।इसी क्रम में विगत 28 फरवरी को होने वाले विशाल महापंचायत का आयोजन देवरिया जिले के बैतालपुर को सफल बनाना भी है।जहाँ कांग्रेस पार्टी किसानों की समस्या सहित बन्द पड़ी चीनी मिलों के मुद्दों पर सरकार की नीतियों का विरोध करेगीं।जिसको लेकर विकास खण्ड सुकरौली के खोट्ठा बाजार में किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रणनीति बनाई।बैठक को संबोधित करते हुए अवधेश सिंह ने कहा कि सत्ता में ना रहने पर भाजपा सरकार एमएसपी पर बात करने वाली आज किसानों के इसी मांग को ठुकरा रही हैं।साथ ही लगातार बढ़ रही महंगाई, पेट्रोल, डीजल सहित रसोई गैस की बढ़ती हुई कीमते आमजन की पर्याप्त मुश्किलें बढ़ा रही हैं।इस अवसर पर जिला प्रवक्ता रमन श्रीवास्तव,कमलेश ओझा, अश्विनी कुमार मिश्रा,व्यास ओझा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…
खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…
कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…
तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…