सुकरौली/कुशीनगर।पंचायत चुनाव के तारीखों की घोषणा तथा साथ ही आचार संहिता लागू होने के बाद सुकरौली चौकी इंचार्ज सुरेन्द्र बहादुर सिंह अपने पुलिस टीम के साथ पैदल गश्त पर निकले।लोगो को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करने तथा साथ ही भीड़ भाड़ के जगहों पर लोगों को आगाह करते हुए सुकरौली कस्बे का भ्रमण किया।इस दौरान वाहन चेकिंग, मास्क पहनने तथा एक जगह लोगो की भीड़ इकट्ठा ना होने के लिये निर्देशित किया।चौकी प्रभारी सुकरौली सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा पुलिस प्रशासन की हमेशा से प्राथमिकता रही है।अपनी टीम सहित पैदल गश्त का उद्देश्य लोगो मे सुरक्षा की भावना के साथ ही कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करना है।इस गश्त के दौरान चौकी इंचार्ज सुरेंद्र बहादुर सिंह सहित हेड कॉन्स्टेबल अजय कुमार राय,
का० अंकुर चौधरी,का० आदित्य यादव,रि०का० अमित कुमार वर्मा तथा बिपुल यादव मौजूद रहे।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…