कसया/कुशीनगर । स्काउटिंग दूरदर्शी नागरिकों का निर्माण करने वाली पाठशाला है। यह मनोवैज्ञानिक प्रगतिशील प्रशिक्षण है, जिससे व्यक्ति का चारित्रिक, शारिरिक और बौद्धिक विकास होता है तथा समाज- सेवा और ईश्वर के प्रति कर्तव्यबोध होता है। उक्त बातें इंटेलिजेट पब्लिक इंटरमीडिएट कालेज लक्षियां देवरिया में आयोजित त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड शिविर के समापन सत्र में शिविरार्थियों को रविवार को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष तमकुही नीरज कुमार राय ने कही। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान प्रतिनिधि वरिष्ठ पत्रकार विनय त्रिपाठी ने कहा कि स्काउट गाइड एक कुशल नागरिक का निर्माण करता है ।
स्काउट-गाइड सदैव सेवा कार्य में लगे रहते हैं, फिर भी उन्हें नित्य एक भलाई का कार्य करना अनिवार्य होता है। इसके लिए स्कार्फ में एक गाँठ लगाई जाती है। कार्यक्रम अधिकारी जे पी रावत और ऋषि यादव ने कहा कि स्काउट गाइड शिविर में सीखे गए कार्यों का प्रयोग समाजसेवा में करें। कार्यक्रम को ब्रजेश पाण्डेय, विवेक उपाध्याय, प्रधान मैनेजर गुप्ता , अभय दुबे, अरुण तिवारी , दिलीप यादव, प्रहलाद सिंह, राम सिंह, आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया ।इसके पूर्व अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। आये हुए सभी अतिथियों को प्रधानाचार्य शम्भू यादव ने माला पहनाकर स्वागत किया । अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रबंधक कृष्कान्त उर्फ गुड्डू सिंह ने आये हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया । संचालन शिक्षक चित्रा गौतम ने किया । प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षकों ने स्काउट गाइड को टेंट, बिना बर्तन के भोजन बनाने, मीनार बनाने, गांठें बांधने, स्ट्रेचर बनाने का प्रशिक्षण दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए व प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
इस दौरान जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट एम डीआई खान, बबलू द्विवेदी, प्रमोद कुमार , अभय दुबे, जय सर, असलम , कमलेश, दीपक, संजय , जगदीश, अफसर, इकबाल, राहुल, रामप्रवेश, सुधीर, वंदना, अनुपमा, सोनम, ममता, नीलू मिश्रा, चंदा, काजल , आशियाना, शायरा, तमन्ना, प्रियंका जायसवाल आदि शिविरार्थी मौजूद रहे।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…