News Addaa WhatsApp Group

हनुमानगंज: अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 23, 2021  |  5:40 PM

828 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज: अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज पुलिस ने मंगलवार को अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में मंगलवार को अपहरण के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की है। हनुमानगंज के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार राय ने बताया कि मंगलवार को मुकदमा अपराध संख्या 21/2021 धारा 363 से संबंधित अभियुक्त पन्नालाल पुत्र रमेश निवासी रामनगर बड़ा (खलवा टोला) को उपनिरीक्षक कैलाश यादव, कांस्टेबल अनुराग यादव महिला कांस्टेबल प्रिया पांडे की टीम ने गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि 20 फरवरी को मुकदमा उपरोक्त वादी की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था जिसमें तीन दिनों के अंदर अपहृता को बरामद करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी कर विधिक कार्यवाही की गई है।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking