News Addaa WhatsApp Group Join करें

हर दिन कोरोना का बढ़ता ग्राफ, पिछले 24 घंंटेे में मिले रिकार्ड 22,771 नए मामले और 442 लोगों की मौत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 4, 2020  |  6:04 AM

1,137 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हर दिन कोरोना का बढ़ता ग्राफ, पिछले 24 घंंटेे में मिले रिकार्ड 22,771 नए मामले और 442 लोगों की मौत

तमाम प्रयासों के बावजूद देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है. लॉकडाउन हटाने के बाद से मामलों में और तेजी से देखेने को मिला है. शनिवार को सामने आएं आंकड़ों में एक बार फिर 24 घंटों में 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 22,771 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6,48,315 पहुंच गई है. यह किसी एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं. वहीं पिछले 24 घंटों में 442 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 18655 हो गई है. इस वायरस से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है जोकि बढ़कर 394227 पर पहुंच गई है. इसी के साथ देश में रिकवरी रेट 60.80 फीसदी पर बनी हुई है.

आपके लिए और..- चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल...

बढ़ते मामलों के बीच चिंता का विषय है पॉजिटिविटी का बढ़ना. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 3 जुलाई को पूरे देश में 2 लाख 42 हजार 383 टेस्ट किए गए इसी के साथ अब तक हुए टेस्टों की संख्या बढ़कर 95 लाख 40 हजार 132 हो गई है. पॉजिटिव रेट बढ़कर 9.39 फीसदी पर पहुंच गया है जोकि कल 9 फीसदी के नीचे था.

कोरोना के नए केस के मामलों में महाराष्ट्र अब भी सबसे आगे चल रहा है. मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 6364, तमिलनाडु में 4329, दिल्ली में 2520, तेलंगाना में 1892 और कर्नाटक में 1694 नए मामले सामने आए हैं.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 
परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर के बालेश्वर चौराहे पर मेडीकल स्टोर…

बिना पंजीकरण चल रहे हास्पीटल को प्रशासन ने किया सीज
बिना पंजीकरण चल रहे हास्पीटल को प्रशासन ने किया सीज

 हाटा नगर के चार निजी अस्पतालों की जांच में नहीं दिखे चिकित्सक हाटा कुशीनगर:…

तीन माह से वेतन न मिलने पर स्वास्थ्य संविदाकर्मी आक्रोशित, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
तीन माह से वेतन न मिलने पर स्वास्थ्य संविदाकर्मी आक्रोशित, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

खड्डा, कुशीनगर। कुशीनगर में विगत जुलाई, अगस्त एवं सितंबर से लंबित मानदेय एवं परफॉर्मेंस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking